- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! जिला चम्बा के कोलका-जटकरी मार्ग पर रविवार को शाम करीब 5 बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। ऑल्टो कार को खाई में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने देखा कार खाई में गिरी हुई थी। सूरज व निटू घायल हालत में पड़े थे। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी और अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद हादसे में घायल दोनों लोगों को खाई से निकाला। घायलों को गाड़ी से मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा भिजवाया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर वहां मौजूद लोगों से हादसे के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने हादसे के कारणों का जायजा लिया। घायलों की पहचान 28 वर्षीय सूरज कुमार निवासी मंगला के रूप में हुई है। जबकि 24 वर्षीय निटू निवासी पंजला का रहने वाला है। रविवार को मंगला का निवासी जटकरी के लिए अपने ससुराल जा रहा था। जटकरी में कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लुढक़ गई। हादसे में 28 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज चम्बा में प्राथमिक उपचार के बाद 28 वर्षीय व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मैडीकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। एक युवक मैडीकल कॉलेज चम्बा में उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। घटना की पुष्टि एस.पी. चम्बा अरूल कुमार ने की है।
चम्बा ! जिला चम्बा के कोलका-जटकरी मार्ग पर रविवार को शाम करीब 5 बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। ऑल्टो कार को खाई में गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने देखा कार खाई में गिरी हुई थी। सूरज व निटू घायल हालत में पड़े थे। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी और अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद हादसे में घायल दोनों लोगों को खाई से निकाला। घायलों को गाड़ी से मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा भिजवाया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर वहां मौजूद लोगों से हादसे के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने हादसे के कारणों का जायजा लिया। घायलों की पहचान 28 वर्षीय सूरज कुमार निवासी मंगला के रूप में हुई है। जबकि 24 वर्षीय निटू निवासी पंजला का रहने वाला है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
रविवार को मंगला का निवासी जटकरी के लिए अपने ससुराल जा रहा था। जटकरी में कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लुढक़ गई। हादसे में 28 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज चम्बा में प्राथमिक उपचार के बाद 28 वर्षीय व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मैडीकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। एक युवक मैडीकल कॉलेज चम्बा में उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। घटना की पुष्टि एस.पी. चम्बा अरूल कुमार ने की है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -