- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा 05 फ़रवरी [ शिवानी ] ! तमिलनाडु के कोयंबटूर में कार्तिकेय कटोच ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मार्शल आर्ट थांगटा में कांस्य पदक हासिल कर अपना और अपने प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है। 13 जनवरी से 31 जनवरी तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में चली खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 6वें संस्करण में मार्शल आर्ट थांगटा खेल में हिमाचल प्रदेश की टीम में भाग लिया। कार्तिकेय जब 56 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर चम्बा वापस पहुंचे तो उनका वहां पर फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। उनके साथ उनके पिता व कोच भुवनेश कटोच भी वहां मौजूद थे। उन्होंने कार्तिकेय को खुली गाड़ी में शहर का चक्कर लगाया और लोगों का आभार जताया। आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से चार खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें अंकुश कपूर, कार्तिकेय कटोच, रिद्धिमा भारद्वाज, प्रियांशी जोशी शामिल थे जिसमें कार्तिकेय ने महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक मेडल हासिल किया। कार्तिकेय कटोच के दादा ,माता व अन्य रिश्तेदार भी वहां पर मौजूद थे उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनका बच्चा कार्तिकेय आज कांस्य पदक जीत कर आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि एक छोटे से क्षेत्र का बच्चा आज इस मुकाम पर पहुंचा है और उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में और भी बुलंदी हासिल करेगा। वही कार्तिकेय कटोच ने कहा कि उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मार्शल आर्ट थांगटा में कांस्य पदक हासिल किया है जिसके लिए वह अपने पिता और कोच का धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने उन्हें इतनी मेहनत करवाई और उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया।
चम्बा 05 फ़रवरी [ शिवानी ] ! तमिलनाडु के कोयंबटूर में कार्तिकेय कटोच ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मार्शल आर्ट थांगटा में कांस्य पदक हासिल कर अपना और अपने प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है। 13 जनवरी से 31 जनवरी तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में चली खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 6वें संस्करण में मार्शल आर्ट थांगटा खेल में हिमाचल प्रदेश की टीम में भाग लिया।
कार्तिकेय जब 56 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर चम्बा वापस पहुंचे तो उनका वहां पर फूल मालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। उनके साथ उनके पिता व कोच भुवनेश कटोच भी वहां मौजूद थे। उन्होंने कार्तिकेय को खुली गाड़ी में शहर का चक्कर लगाया और लोगों का आभार जताया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से चार खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें अंकुश कपूर, कार्तिकेय कटोच, रिद्धिमा भारद्वाज, प्रियांशी जोशी शामिल थे जिसमें कार्तिकेय ने महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक मेडल हासिल किया।
कार्तिकेय कटोच के दादा ,माता व अन्य रिश्तेदार भी वहां पर मौजूद थे उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनका बच्चा कार्तिकेय आज कांस्य पदक जीत कर आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि एक छोटे से क्षेत्र का बच्चा आज इस मुकाम पर पहुंचा है और उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में और भी बुलंदी हासिल करेगा।
वही कार्तिकेय कटोच ने कहा कि उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मार्शल आर्ट थांगटा में कांस्य पदक हासिल किया है जिसके लिए वह अपने पिता और कोच का धन्यवाद करते हैं। जिन्होंने उन्हें इतनी मेहनत करवाई और उन्होंने आज यह मुकाम हासिल किया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -