- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! चम्बा शहर के साथ लगते सरोल कस्बे में वीरवार काम करते हुए एक कामगार को करंट लग गया। जिससे वह काफी झुलस गया। करंट से झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा लाया गया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया है। उत्तम सिंह निवासी कीड़ी रोजाना की तरह लेबर का काम करने के लिए सरोल पहुंचा जिस दौरान अचानक बिजली की तारों के साथ उसका हाथ टकरा गया। जिसके बाद वह पूरी तरह से झुलस गया। उत्तम के साथ कार्य कर रहे अन्य कामगारों ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी तथा उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज चम्बा की सूचना पर चम्बा थाना पुलिस ने घटना की जानकारी के लिए मौके पर जाकर उत्तम के बयान दर्ज किए। चिकित्सकों के अनुसार उत्तम की हालत खतरे से बाहर है लेकिन उसके शरीर का काफी हिस्सा झुलस चुका है।
चम्बा ! चम्बा शहर के साथ लगते सरोल कस्बे में वीरवार काम करते हुए एक कामगार को करंट लग गया। जिससे वह काफी झुलस गया। करंट से झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा लाया गया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया है।
उत्तम सिंह निवासी कीड़ी रोजाना की तरह लेबर का काम करने के लिए सरोल पहुंचा जिस दौरान अचानक बिजली की तारों के साथ उसका हाथ टकरा गया। जिसके बाद वह पूरी तरह से झुलस गया। उत्तम के साथ कार्य कर रहे अन्य कामगारों ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी तथा उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा ले जाया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
मेडिकल कॉलेज चम्बा की सूचना पर चम्बा थाना पुलिस ने घटना की जानकारी के लिए मौके पर जाकर उत्तम के बयान दर्ज किए। चिकित्सकों के अनुसार उत्तम की हालत खतरे से बाहर है लेकिन उसके शरीर का काफी हिस्सा झुलस चुका है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -