- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! आजादी के 75 वें वर्ष मे देश भर मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा भी इस उपलक्ष पर देश भर मे स्वतंत्रता की गौरव यात्रा (पदयात्रा) निकाल कर देश भर मे एकता और अखंडता का संदेश दिया जा रहा है। इस कड़ी मे शनिवार को चम्बा जिला मुख्यालय मे भी कांग्रेस पार्टी द्वारा स्वतंत्रता की गौरव यात्रा (पदयात्रा) निकाली गई गई. इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चम्बा व विभिन्न फ्रंटिअल संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान समस्त कांग्रेसियों ने भारत के राष्ट्र ध्वज तिरंगे सहित पदयात्रा मे भाग लिया. इस पूरा चम्बा शहर भारत माता की जय, वंदेमातरम् , जयहिंद व इंकलाब जिंदाबाद जैसे देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष नीरज नैय्यर ने कहा कि भारत को स्वतंत्रता दिलवाने मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, अबुल कलाम आजाद, लाला लाजपत राय, सरदार पटेल सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे सैकड़ों कई महान नेताओं ने आजादी दिलवाने के लिए कडा़ संघर्ष किया यहा तक की अपने प्राणों को भी देश पर न्योछावर कर दिया। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह ने कहा कि आजादी के लिए हर घर, हर धर्म हर जाति के लोगों ने भाग लिया था उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा आज भारत विश्व पट्टल पर जिस मुकाम पर खडा़ है उसके लिए भारत माता का हर सपूत, हर जवान, हर किसान का योगदान है इसलिए ही भारत को एकता मे अखंडता का प्रतिरूप माना जाता है। इस स्वतंत्रता गौरव यात्रा के दौरान जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह भटियानी, मुख्य प्रवक्ता जगदीश हाण्डा, महासचिव नरेश राणा, महासचिव कपिल भूषण, ब्लॉक महासचिव भानू प्रताप सिंह, दीपक कुमार, हसन दीन, ओम प्रकाश,जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर,कांग्रेस सेवादल के भूपेंद्र राजू, मान सिंह ठाकुर, ब्लॉक युकां अध्यक्ष अनिल राणा, युकां उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, एन एस यू आई कैंपस अध्यक्ष मुकेश शर्मा, करण कुमार,कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग के जितेंद्र सूर्या, खालिद मिर्जा, राजीव गांधी पंचायती राज के मनोज कुमार, लीगल कांग्रेस के अध्यक्ष शाकिर अलि, अल्पसंख्यक कांग्रेस के लियाक़त अलि, कमल सिंह, महेंद्र सिंह, परमिंदर मैहरा, शशी मैहरा, सचिव मनोज कुमार, पवन कुमार, ओम प्रकाश, मनोज कुमार, सूरत राम, राकेश कुमार, महेंद्र सिंह, रमेश कुमार, राजेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -