- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 04 नवम्बर [ शिवानी ] ! हिमाचल प्रदेश में 2022 के चुनावों की सरगर्मियां धीरे-धीरे बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक जगह-जगह पर ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज चम्बा मुख्यालय में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रतिभा सिंह ने एक रोड शो में भाग लिया जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस के समर्थकों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने चम्बा जिला सदर पर कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैय्यर के लिए चुनाव प्रचार किया। ढोल नगाड़ों के साथ चम्बा बाजार में कांग्रेस जिंदाबाद के नारों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस रोड शो से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैय्यर को कितना फायदा होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा। वही रोड शो में भाग ले रही स्टार प्रचारक वह मंडी लोकसभा सीट की सांस प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज चम्बा में जिस तरह से लोगों में उत्साह दिख रहा है उससे यह साफ जाहिर होता है कि चम्बा जिला की पांचों सीटों में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी तो वहीं प्रदेश में इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
चम्बा , 04 नवम्बर [ शिवानी ] ! हिमाचल प्रदेश में 2022 के चुनावों की सरगर्मियां धीरे-धीरे बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक जगह-जगह पर ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज चम्बा मुख्यालय में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रतिभा सिंह ने एक रोड शो में भाग लिया जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस के समर्थकों ने भाग लिया।
इस दौरान प्रतिभा सिंह ने चम्बा जिला सदर पर कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैय्यर के लिए चुनाव प्रचार किया। ढोल नगाड़ों के साथ चम्बा बाजार में कांग्रेस जिंदाबाद के नारों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस रोड शो से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैय्यर को कितना फायदा होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वही रोड शो में भाग ले रही स्टार प्रचारक वह मंडी लोकसभा सीट की सांस प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज चम्बा में जिस तरह से लोगों में उत्साह दिख रहा है उससे यह साफ जाहिर होता है कि चम्बा जिला की पांचों सीटों में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी तो वहीं प्रदेश में इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -