
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एन.एच.पी.सी. लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रखते हुए 25 इलेक्ट्रिक वाहनों (ई.वी.) को पट्टे पर देने के लिए और 3 इलेक्ट्रिक वाहन फास्ट चार्जिंग की आपूर्ति (स्थापना व संचालन के साथ) एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ई.ई.एस.एल.) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सी.ई.एस.एल.) के साथ ई-मोबिलिटी समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। एन.एच.पी.सी. के पास भारत में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सी.पी.एस.ई.) में सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन बेड़ा होगा। एन.एच.पी.सी. ने इससे पहले 2019 में ई.ई.एस.एल. के माध्यम से 2 इलेक्ट्रिक वाहनों को पट्टे पर लिया था। 4 जून को वीडियो कॉन्फ्रैसिंग के माध्यम से ई-मोबिलिटी एग्रीमेंटस पर हस्ताक्षर किए गए। एन.एच.पी.सी. (मैकेनिकल) महाप्रबंधक राजेश कुमार ने सी.जी.एम. एवं ई.ई.एस.एल. सी.ई.एस.एल. क्लस्टर हेड (नॉर्थ) राजेश राणा ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एन.एच.पी.सी. से (कार्मिक) निदेशक एन.के. जैन, निदेशक (परियोजनाएं) बिश्वजीत बासु और सी.वी.ओ. ए.के. श्रीवास्तव, ई.ई.एस.एल. से सुश्री महुआ आचार्य, एम.डी. व सी.ई.ओ. कार्यकारी उपाध्यक्ष सौरभ कुमार इस अवसर पर उपस्थित रहे। एन.एच.पी.सी. ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए विश्व पर्यावरण दिवस 2021 मनाने की पूर्व संध्या पर इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एन.एच.पी.सी. के सी.एम.डी. ए.के. सिंह ने बताया कि ई- मोबिलिटी एग्रीमेंटस हमें सी.ई.एस.एल. के साथ जुडक़र अपने इलेक्ट्रिक वाहन बेड़े का विस्तार करते हुए खुशी हो रही है। एन.एच.पी.सी. पर्यावरण के प्रति समर्पित है और देश में कार्बन फुटप्रिंटस को कम करने की दिशा में योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर एन.एच.पी.सी. (कार्मिक) निदेशक एन.के. जैन ने कहा सी.ई.एस.एल. के बीच ई-मोबिलिटी समझौता प्रदूषण के स्तर को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह उचित है कि स्वच्छ पर्यावरण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए समर्पित दो कंपनियों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। ई- मोबिलिटी समझौता आदान प्रदान के दौरान एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ई.ई.एस.एल.) कार्यकारी उपाध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा यह एक अच्छी तरह से स्थापित तथ्य है कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य हैं। बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाए बिना परिवहन के स्वच्छ साधनों की ओर देश का परिवर्तन पूरा नहीं किया जा सकता है और हमें इस आंदोलन को गति देने के लिए एन.एच.पी.सी. के साथ भागीदारी करने की खुशी है। एन.एच.पी.सी. में ऊर्जा दक्षता और संरक्षण उपायों के अवसरों को तलाशने के लिए एन.एच.पी.सी. और ई.ई.एस.एल. के बीच एक व्यापक समझौता ज्ञापन भी प्रक्रियाधीन है।
चम्बा ! भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एन.एच.पी.सी. लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रखते हुए 25 इलेक्ट्रिक वाहनों (ई.वी.) को पट्टे पर देने के लिए और 3 इलेक्ट्रिक वाहन फास्ट चार्जिंग की आपूर्ति (स्थापना व संचालन के साथ) एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ई.ई.एस.एल.) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सी.ई.एस.एल.) के साथ ई-मोबिलिटी समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं।
एन.एच.पी.सी. के पास भारत में केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सी.पी.एस.ई.) में सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन बेड़ा होगा। एन.एच.पी.सी. ने इससे पहले 2019 में ई.ई.एस.एल. के माध्यम से 2 इलेक्ट्रिक वाहनों को पट्टे पर लिया था। 4 जून को वीडियो कॉन्फ्रैसिंग के माध्यम से ई-मोबिलिटी एग्रीमेंटस पर हस्ताक्षर किए गए। एन.एच.पी.सी. (मैकेनिकल) महाप्रबंधक राजेश कुमार ने सी.जी.एम. एवं ई.ई.एस.एल. सी.ई.एस.एल. क्लस्टर हेड (नॉर्थ) राजेश राणा ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एन.एच.पी.सी. से (कार्मिक) निदेशक एन.के. जैन, निदेशक (परियोजनाएं) बिश्वजीत बासु और सी.वी.ओ. ए.के. श्रीवास्तव, ई.ई.एस.एल. से सुश्री महुआ आचार्य, एम.डी. व सी.ई.ओ. कार्यकारी उपाध्यक्ष सौरभ कुमार इस अवसर पर उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
एन.एच.पी.सी. ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए विश्व पर्यावरण दिवस 2021 मनाने की पूर्व संध्या पर इस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एन.एच.पी.सी. के सी.एम.डी. ए.के. सिंह ने बताया कि ई- मोबिलिटी एग्रीमेंटस हमें सी.ई.एस.एल. के साथ जुडक़र अपने इलेक्ट्रिक वाहन बेड़े का विस्तार करते हुए खुशी हो रही है। एन.एच.पी.सी. पर्यावरण के प्रति समर्पित है और देश में कार्बन फुटप्रिंटस को कम करने की दिशा में योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर एन.एच.पी.सी. (कार्मिक) निदेशक एन.के. जैन ने कहा सी.ई.एस.एल. के बीच ई-मोबिलिटी समझौता प्रदूषण के स्तर को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह उचित है कि स्वच्छ पर्यावरण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए समर्पित दो कंपनियों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। ई- मोबिलिटी समझौता आदान प्रदान के दौरान एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ई.ई.एस.एल.) कार्यकारी उपाध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा यह एक अच्छी तरह से स्थापित तथ्य है कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य हैं।
बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाए बिना परिवहन के स्वच्छ साधनों की ओर देश का परिवर्तन पूरा नहीं किया जा सकता है और हमें इस आंदोलन को गति देने के लिए एन.एच.पी.सी. के साथ भागीदारी करने की खुशी है। एन.एच.पी.सी. में ऊर्जा दक्षता और संरक्षण उपायों के अवसरों को तलाशने के लिए एन.एच.पी.सी. और ई.ई.एस.एल. के बीच एक व्यापक समझौता ज्ञापन भी प्रक्रियाधीन है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -