- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 06 अप्रैल [ शिवानी ] ! तीस दिनों से लापता हुई लड़की का आखिरकार पता चल ही गया। आज सुबह कुछ लोग जोकि पर्यटक स्थल तलेरु झील के समीप टहल रहे थे तभी अचानक उन्होंने तलेरु झील में एक लाश को देखा और तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो एक लड़की की लाश थी। बताते चले कि पिछले महीने की 6,तारीख को यह लड़की जोकि चम्बा विधानसभा क्षेत्र के कीड़ी गांव की रहने वाली थी उसने सुबह सवेरे रावी नदी में छलांग लगा दी थी पर लगातार छानबीन करने पर भी उक्त लड़की का पता नहीं चल पाया पर आज सुबह इस लड़की की लाश पुलिस को मिली और पुलिस ने लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दी। लड़की के माता पिता वा अन्य ग्रामीणों ने उस लाश की शिनाख्त करते हुए उसकी पहचान की। लड़की के परिजनों का आरोप है कि उनकी लड़की के साथ कोई न कोई गलत हुआ जिसके चलते उसने इतना बड़ा पग उठाया है। जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। हालंकि जिला पुलिस ने उक्त महिला के शव को चम्बा के मैडिकल कॉलेज में लाकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर लड़की के शव को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।
चम्बा , 06 अप्रैल [ शिवानी ] ! तीस दिनों से लापता हुई लड़की का आखिरकार पता चल ही गया। आज सुबह कुछ लोग जोकि पर्यटक स्थल तलेरु झील के समीप टहल रहे थे तभी अचानक उन्होंने तलेरु झील में एक लाश को देखा और तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो एक लड़की की लाश थी।
बताते चले कि पिछले महीने की 6,तारीख को यह लड़की जोकि चम्बा विधानसभा क्षेत्र के कीड़ी गांव की रहने वाली थी उसने सुबह सवेरे रावी नदी में छलांग लगा दी थी पर लगातार छानबीन करने पर भी उक्त लड़की का पता नहीं चल पाया पर आज सुबह इस लड़की की लाश पुलिस को मिली और पुलिस ने लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दी। लड़की के माता पिता वा अन्य ग्रामीणों ने उस लाश की शिनाख्त करते हुए उसकी पहचान की। लड़की के परिजनों का आरोप है कि उनकी लड़की के साथ कोई न कोई गलत हुआ जिसके चलते उसने इतना बड़ा पग उठाया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। हालंकि जिला पुलिस ने उक्त महिला के शव को चम्बा के मैडिकल कॉलेज में लाकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर लड़की के शव को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -