- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 15 सितंबर [ शिवानी ] ! जिले के उपमंडल स्लूणी के रहने वाले पृथ्वी सिंह की अमेरिका में एक सडक़ हादसे में मौत हो गई है। पृथ्वी सिंह के माता पिता के साथ अन्य परिजन अपने बेटे की देह भारत लाने को की केंद्र और प्रदेश सरकार से गुहार लगा रही है। मिली जानकारी के अनुसार चम्बा जिले की डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाडक़ा के पृथ्वी सिंह की अमरीका में सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। अमरीका से पृथ्वी सिंह की पत्नी कैंडी ने इस हादसे की सूचना परिजनों तक पहुंचाई है। इस दर्दनाक हादसे में इकलौते बेटे को खोने की सूचना पाने के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी कैंडी व भारत में रह रहे पृथ्वी के माता-पिता एवं परिवार जनों ने अमरीका व भारत की सरकारों से पृथ्वी सिंह की पार्थिव देह को पैतृक गांव तक पहुंचाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार पृथ्वी अमरीका निवासी कैंडी से 2017 में विवाह कर तब से अमरीका में रह रहा था। आपको बता दे कि करीब पांच दिन पहले पृथ्वी नौकरी से वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और मौके पर ही पृथ्वी की मौत हो गई। अब पृथ्वी के परिजन चाहते हैं कि हिंदू रीति- रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में हो। इसके लिए परिजन अमरीका में कैंडी से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और साथ ही दोनों देशों की सरकारों से पृथ्वी के शव को पैतृक गांव तक पहुंचाने में मदद की गुहार लगा रहे हैं। उधर, बाडक़ा पंचायत के प्रधान प्रहलाद कुमार ने बताया कि गरीब परिवार से संबंध रखने वाला पृथ्वी करीब दो माह पहले ही परिजनों से मुलाकात कर वापस अमरीका लौटा था, मगर अब वहां पृथ्वी की सडक हादसे में मौत की खबर ने पूरे गांव को गम में डुबोकर रख दिया है।
चम्बा , 15 सितंबर [ शिवानी ] ! जिले के उपमंडल स्लूणी के रहने वाले पृथ्वी सिंह की अमेरिका में एक सडक़ हादसे में मौत हो गई है। पृथ्वी सिंह के माता पिता के साथ अन्य परिजन अपने बेटे की देह भारत लाने को की केंद्र और प्रदेश सरकार से गुहार लगा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार चम्बा जिले की डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाडक़ा के पृथ्वी सिंह की अमरीका में सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। अमरीका से पृथ्वी सिंह की पत्नी कैंडी ने इस हादसे की सूचना परिजनों तक पहुंचाई है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस दर्दनाक हादसे में इकलौते बेटे को खोने की सूचना पाने के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी कैंडी व भारत में रह रहे पृथ्वी के माता-पिता एवं परिवार जनों ने अमरीका व भारत की सरकारों से पृथ्वी सिंह की पार्थिव देह को पैतृक गांव तक पहुंचाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार पृथ्वी अमरीका निवासी कैंडी से 2017 में विवाह कर तब से अमरीका में रह रहा था। आपको बता दे कि करीब पांच दिन पहले पृथ्वी नौकरी से वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और मौके पर ही पृथ्वी की मौत हो गई। अब पृथ्वी के परिजन चाहते हैं कि हिंदू रीति- रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में हो।
इसके लिए परिजन अमरीका में कैंडी से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और साथ ही दोनों देशों की सरकारों से पृथ्वी के शव को पैतृक गांव तक पहुंचाने में मदद की गुहार लगा रहे हैं।
उधर, बाडक़ा पंचायत के प्रधान प्रहलाद कुमार ने बताया कि गरीब परिवार से संबंध रखने वाला पृथ्वी करीब दो माह पहले ही परिजनों से मुलाकात कर वापस अमरीका लौटा था, मगर अब वहां पृथ्वी की सडक हादसे में मौत की खबर ने पूरे गांव को गम में डुबोकर रख दिया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -