
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
घुमारवीं ! घुमारवीं भाजपा ने वीरवार को त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में राज्य सभा सांसद डॉ सिकंदर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि पूर्व मंत्री गोबिंद ठाकुर व राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों में जीत के लिए टिप्स दिए और 400 पार का लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश का मान सम्मान बढ़ाया है और देश की जनता उनकी गारंटी पर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने किसानों की आय को बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि किसान सम्मान निधि कांग्रेस के समय नहीं थी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय लोकसभा चुनाव का है। लोकसभा चुनाव में विगत चुनाव की तर्ज पर तमाम कार्यकर्ता काम करें और मोदी के नेतृत्व में केंद्र में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए काम करना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने काम किया और बंपर मतों से हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को जीत दिलाई इस तर्ज पर आगे भी काम करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीड पार्टी के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बीएलए, बूथ पालक तमाम लोग हैं। सबको मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 370 और एनडीए को 400 पार करवाना है। इस मौके पर भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी, भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री जोरावर सिंह, पंकज चंदेल, प्रवीण पजियाला, रक्षा कपिल, शीतल भारद्वाज, देश राज शर्मा, केडी शर्मा, मदन धीमान, प्रताप सिंह, सरवन सिंह, बीडी गौतम, सुषमा रनौत, अनीता शर्मा, भावना चंदेल, हेमराज वर्धन, सुरेश पटियाल व राम गोपाल सहित अन्य उपस्थित थे।
घुमारवीं ! घुमारवीं भाजपा ने वीरवार को त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में राज्य सभा सांसद डॉ सिकंदर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि पूर्व मंत्री गोबिंद ठाकुर व राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनावों में जीत के लिए टिप्स दिए और 400 पार का लक्ष्य दिया।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश का मान सम्मान बढ़ाया है और देश की जनता उनकी गारंटी पर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने किसानों की आय को बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि किसान सम्मान निधि कांग्रेस के समय नहीं थी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय लोकसभा चुनाव का है। लोकसभा चुनाव में विगत चुनाव की तर्ज पर तमाम कार्यकर्ता काम करें और मोदी के नेतृत्व में केंद्र में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए काम करना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने काम किया और बंपर मतों से हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को जीत दिलाई इस तर्ज पर आगे भी काम करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीड पार्टी के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बीएलए, बूथ पालक तमाम लोग हैं।
सबको मिलकर 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 370 और एनडीए को 400 पार करवाना है। इस मौके पर भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी, भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महामंत्री जोरावर सिंह, पंकज चंदेल, प्रवीण पजियाला, रक्षा कपिल, शीतल भारद्वाज, देश राज शर्मा, केडी शर्मा, मदन धीमान, प्रताप सिंह, सरवन सिंह, बीडी गौतम, सुषमा रनौत, अनीता शर्मा, भावना चंदेल, हेमराज वर्धन, सुरेश पटियाल व राम गोपाल सहित अन्य उपस्थित थे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -