- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कुल्लू , 04 दिसंबर ! हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार लगातार विकास कार्य को पूरा कर रही है और पूरे प्रदेश में भाजपा के नेता इस विकास को देखकर हैरान है कि आखिर किस तरह से अब सरकार ने आपदा से निपटकर सभी कार्यों को नियमित किया है। ऐसे में पूर्व मंत्री डॉ रामलाल मार्कंडेय के द्वारा जो लाहौल स्पीति के विकास को लेकर बयान बाजी की जा रही है। वह बिल्कुल भी सही नहीं है। ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी कर्ण देव बौद्ध ने कहा कि पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय ने प्रदेश सरकार पर कमीशन खोरी और दादा गिरी के आरोप लगाए हैं। वो पूरी तरह से गलत हैं। उनकी खुद की दादागिरी के बारे में पूरी जनता जानती है। खुद उन्होंने अपने कार्यकर्ता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अभद्र व्यवहार किया था। खुद उनके कार्यकाल में कमीशन खोरी को बढ़ावा दिया। उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल में 200 महिलाओं के ऊपर झूठा केस दर्ज करवाया गया। जबकि वो सभी महिलाएं अपने कार्य को सही तरीके से पूरा कर रही थी। कर्ण देव बौद्ध ने कहा कि पूर्व में कृषि मंत्री रहते हुए लाहौल और स्पीति में वो सब्जी मंडी नहीं खुलवा पाए। आज लाहौल स्पीति में विकास कार्य तेज हो रहे हैं और उसी कार्य को देखते हुए बीजेपी के नेता बौखला गए है। आज कांग्रेस सरकार के द्वारा अपनी सभी गारंटी को पूरा किया गया है और सरकार के कार्यों से प्रदेश की जनता काफी खुश हैं। लेकिन बीजेपी के नेता विकास कार्य में सहयोग न देकर उल्टा काम में अड़ंगा डाल रहे है।
कुल्लू , 04 दिसंबर ! हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार लगातार विकास कार्य को पूरा कर रही है और पूरे प्रदेश में भाजपा के नेता इस विकास को देखकर हैरान है कि आखिर किस तरह से अब सरकार ने आपदा से निपटकर सभी कार्यों को नियमित किया है। ऐसे में पूर्व मंत्री डॉ रामलाल मार्कंडेय के द्वारा जो लाहौल स्पीति के विकास को लेकर बयान बाजी की जा रही है। वह बिल्कुल भी सही नहीं है।
ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी कर्ण देव बौद्ध ने कहा कि पूर्व मंत्री रामलाल मार्कंडेय ने प्रदेश सरकार पर कमीशन खोरी और दादा गिरी के आरोप लगाए हैं। वो पूरी तरह से गलत हैं। उनकी खुद की दादागिरी के बारे में पूरी जनता जानती है। खुद उन्होंने अपने कार्यकर्ता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अभद्र व्यवहार किया था। खुद उनके कार्यकाल में कमीशन खोरी को बढ़ावा दिया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल में 200 महिलाओं के ऊपर झूठा केस दर्ज करवाया गया। जबकि वो सभी महिलाएं अपने कार्य को सही तरीके से पूरा कर रही थी। कर्ण देव बौद्ध ने कहा कि पूर्व में कृषि मंत्री रहते हुए लाहौल और स्पीति में वो सब्जी मंडी नहीं खुलवा पाए।
आज लाहौल स्पीति में विकास कार्य तेज हो रहे हैं और उसी कार्य को देखते हुए बीजेपी के नेता बौखला गए है। आज कांग्रेस सरकार के द्वारा अपनी सभी गारंटी को पूरा किया गया है और सरकार के कार्यों से प्रदेश की जनता काफी खुश हैं। लेकिन बीजेपी के नेता विकास कार्य में सहयोग न देकर उल्टा काम में अड़ंगा डाल रहे है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -