- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कुल्लू ! अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कमेटी कुल्लू ने सरवरी के अशोक भवन में महिला और दलित मुद्दों के ऊपर अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस अधिवेशन की मुख्य अतिथि जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान रही। वही, अधिवेशन में जिला के विभिन्न इलाकों से आई महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। अधिवेशन को संबोधित करते हुए राज्य सचिव फालमा चौहान ने कहा कि इस पूँजीवादी ब्यवस्था में महिला का शोषण भी नए नए तरीके से हो रहा है। सामन्ती ब्यवस्था में महिलाओं के साथ आर्थिक असमानता, सामाजिक असमानता था लैगिक असमानता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस व्यवस्था में महिला शोषण के तीन पहलुओं पर भी जिक्र किया गया। जिसमें महिला एक महिला होने के नाते, महिला एक मजदूर होने के नाते और महिला एक नागरिक होने के नाते शोषित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस शोषण के खिलाफ महिलाएं एकजुट होकर संघर्ष करे। वही, अधिवेशन में विभिन्न स्थानों से आई हुई 16 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने समाज मे महिलाओं और दलित महिलाओं के साथ हो रही जात पात के नाम पर छुआछूत और अस्पृश्यता के तथा महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव को भी साझा किया गया। इस अधिवेशन को जनवादी महिला समिति की जिला सचिव ममता नेगी ने भी संबोधित किया और भविष्य के कार्यों की रूपरेखा को भी रखा गया। वही, अधिवेशन में 20 सदस्यों को राज्य स्तरीय सम्मेलन के लिए चुना गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -