- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कुल्लू , 16 फरवरी [ शिवानी ] ! जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन ने ब्लॉक निरमंड के तहसील नित्थर बाजार में नशे के खिलाफ एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमे संगठन की सभी महिलाओं ने इलाके में हो रहे नशे के व्यापार को जड़ से खत्म करने की शपथ ली और जनता को जागरूक किया। इस रैली में जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन की जिला कुल्लू की सलाहकार सरोजबाला ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चिट्टे ने युवा पीढ़ी को खत्म कर दिया है, न उनको अपने भविष्य की चिंता है न समाज और परिवार की सुधबुध। इस नशे से परिवार के परिवार उजड़ रहे है। इस रैली में ब्लॉक अध्यक्ष पूनम शर्मा ने भी नशे के खिलाफ अपने विचार रखे। और प्रशासन से भी मांग की की नशे के तस्करों पर पुलिस कड़ी से कड़ी नजर रखे। उन्होंने कहा कि संस्था भी प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगी। जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन पिछले एक वर्ष से पूरे हिमाचल में गरीब, असहाय, पीड़ित और जरूरतमंदों की सहायता के साथ साथ नशा मुक्ति अभियान चला रहा है और जनता को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहा है और भविष्य में भी जागरूक किया जाएगा। इस रैली में जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन के ब्लॉक उपाध्यक्ष सुषमा ठाकुर, देहरा पंचायत कार्यकारिणी रोमा शर्मा, कला ठाकुर, प्रभा देवी, शिल्पा, सूरज रेखा, रमा शर्मा, रमिला देवी, किदला देवी, चंद्रकला, संगीता, रेवती देवी, लीला, सुनीता और ढमांह पंचायत की कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद थे। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
कुल्लू , 16 फरवरी [ शिवानी ] ! जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन ने ब्लॉक निरमंड के तहसील नित्थर बाजार में नशे के खिलाफ एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमे संगठन की सभी महिलाओं ने इलाके में हो रहे नशे के व्यापार को जड़ से खत्म करने की शपथ ली और जनता को जागरूक किया। इस रैली में जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन की जिला कुल्लू की सलाहकार सरोजबाला ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चिट्टे ने युवा पीढ़ी को खत्म कर दिया है, न उनको अपने भविष्य की चिंता है न समाज और परिवार की सुधबुध। इस नशे से परिवार के परिवार उजड़ रहे है।
इस रैली में ब्लॉक अध्यक्ष पूनम शर्मा ने भी नशे के खिलाफ अपने विचार रखे। और प्रशासन से भी मांग की की नशे के तस्करों पर पुलिस कड़ी से कड़ी नजर रखे। उन्होंने कहा कि संस्था भी प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन पिछले एक वर्ष से पूरे हिमाचल में गरीब, असहाय, पीड़ित और जरूरतमंदों की सहायता के साथ साथ नशा मुक्ति अभियान चला रहा है और जनता को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहा है और भविष्य में भी जागरूक किया जाएगा।
इस रैली में जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन के ब्लॉक उपाध्यक्ष सुषमा ठाकुर, देहरा पंचायत कार्यकारिणी रोमा शर्मा, कला ठाकुर, प्रभा देवी, शिल्पा, सूरज रेखा, रमा शर्मा, रमिला देवी, किदला देवी, चंद्रकला, संगीता, रेवती देवी, लीला, सुनीता और ढमांह पंचायत की कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद थे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -