- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कुल्लू ! 11 अप्रैल। मढ़ी गधेरनी सड़क का निर्माण जोरों पर है। 3 करोड़ 60 लाख की लागत से बन रही इस सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोग जनता लाभान्वित हो सके। यह बात शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शलीन में जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा मनाली विधानसभा क्षेत्र में अनेकों सड़कों व पुलों का निर्माण कार्य या तो पूरा कर लिया गया है या फिर युद्ध स्तर पर जारी है। पनगां सांगचर रियाडा सड़क की टारिंग का काम इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा इस पर 228 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा पनगां शेगली कशेरी गलून 13 किलोमीटर सड़क को पक्का किया जा रहा है। इस सड़क मार्ग पर 8 करोड़ रुपए खर्च होंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए नाबार्ड से हाल ही में डबल लेन की तीन सड़कों को मंजूरी मिली है। इसमें लोरन सरली खलाडा सड़क के लिए सवा तीन करोड़ रुपए, भट्ट ग्राम मोड से खड़ीहार तथा बसतोरी नथान शामिल है। उन्होंने शलीन सड़क को पक्का करने के लिए लोक निर्माण विभाग को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा शनि मंदिर से पारसा सड़क के लिए वन स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और इसे बजट में भी शामिल किया गया है। सड़क का काम जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा शलीन से कलौट सड़क के लिए यदि लोग जमीन देते हैं तो जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा शलीन में दरिया के साथ 30 लाख की लागत से एक क्रेट वाल का निर्माण किया गया है। उन्होंने इसका शेष कार्य मनरेगा में पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि आलू ग्राउंड से क्लार्क के बीच तटीकरण के काम को पूरा किया जाएगा। ब्रॉड-पार्षा वाटरफॉल 20 लाख की लागत से बनाया गया है। आलू ग्राउंड में सराय भवन का निर्माण करने के लिए उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा सिरसा से शलीन सड़क का काम शुरु किया गया है और इस पर चार करोड़ खर्च किए जाएंगे। शलीन ग्राम पंचायत में महिला मंडल सामुदायिक व सराय भवन के निर्माण के लिए लगभग 30 लाख की राशि प्रदान की गई है। गोविंद ठाकुर ने कहा शलीन ग्राम पंचायत मैं वोल्टेज की समस्या को समाप्त करने की पुरजोर प्रयास किए गए हैं। शलीन ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाकर ढाई सौ केवी किया गया है। गधेरनी ट्रांसफार्मर सवा तीन लाख की लागत से 100 से ढाई सौ किलोवाट किया गया है। सिरसा ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाने पर 4.55 लाख, चारी बिहार ट्रांसफार्मर की क्षमता को ढाई सौ केवी करने पर 5.26 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। पंचायत में एलटी लाइन बदलने पर 4.45 लाख खर्च किए गए हैं पुरानी तारे बदलने पर लगभग 70 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। ब्रॉड में 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाने पर लगभग 15.30 लाख की राशि खर्च की गई है इसी प्रकार सियाल में 13.15 लाख की लागत से ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया । गोविंद ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में भी मनाली विधानसभा क्षेत्र में विकास और परियोजनाओं के निर्माण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी। मुख्यमंत्री ने करोड़ों की परियोजनाएं मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए वर्चुअल माध्यम से जनता को समर्पित या शिलान्यास की। उन्होंने कहा कि कोरोना का दूसरा लहर अधिक खतरनाक है लोगों को और अधिक सतर्क रहने व सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कुल्लू मनाली की पर्यटन गतिविधियां जारी रहेंगी पर्यटकों पर किसी प्रकार की बंदी से नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा वह है अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं तथा उनका समाधान भी प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि गोविंद ठाकुर ने जनसुनवाई कार्यक्रम हर पंचायत में करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों को मिलजुल कर अपनी पंचायतों में विकास के कार्य करने चाहिए। कोई भी परियोजना तब तक सिरे नहीं चढ़ सकती जब तक लोग सहयोग न हो। उन्होंने कहा कि शलीन को सड़क से जोड़ना वर्षों पुरानी मांग थी और चार करोड़ की लागत से शिक्षा मंत्री ने लोगों की इस मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा पंचायतों के लिए तथा विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की परियोजनाओं के कार्य हो रहे हैं। विकास सतत प्रक्रिया है और यह रुकना नहीं चाहिए। गोविंद ठाकुर ने पिछले वर्ष कोरोना जैसे आपातकाल में मनाली क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर दिन रात प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों की सेवा की। मनाली विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख से अधिक मास्क बांटे और 16 हजार मीटर कपड़ा मास्क के लिए महिलाओं में वितरित किया। जिला में 4 हजार मीटर कपड़ा वितरित किया इसके अलावा सैनिटाइजर और साबुन भी लोगों को वितरित किए। धनेश्वरी ठाकुर ने केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा जो लोग आयुष्मान योजना के दायरे में नहीं आते हुए हिम केयर योजना में अपने परिवार का पंजीकरण करें। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने महिलाओं को पेंशन के लिए आयु 70 वर्ष से घटाकर 65 साल कर दी है। शलीन ग्राम पंचायत के प्रधान पलदन फुचोग ने सभी का स्वागत किया जबकि उप प्रधान रतन चंद ने क्षेत्र में पिछले 3 सालों में हुए विकास का ब्यौरा दिया। उन्होंने मंत्री के समक्ष ग्राम पंचायत की विभिन्न मांगे भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी, महामंत्री ठाकुर दास व देवेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुकेश व भाजपा मंडल मनाली के उपाध्यक्ष पन्नालाल सहित पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि वह विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। गौ सदन रांगड़ी का किया दौरा गोविंद सिंह ठाकुर ने उपमंडलाधिकारी नागरिक मनाली के साथ रांगड़ी गौ सदन का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने हर्ष जताया कि स्थानीय लोग गौद सदन में चारा आदि के लिए बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। उन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए सभी का आभार भी व्यक्त करता किया। साथ ही गौ सदन के लिए 8.30 लाख रुपए देने की भी उन्होंने घोषणा की।
कुल्लू ! 11 अप्रैल। मढ़ी गधेरनी सड़क का निर्माण जोरों पर है। 3 करोड़ 60 लाख की लागत से बन रही इस सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोग जनता लाभान्वित हो सके। यह बात शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शलीन में जनसुनवाई कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा मनाली विधानसभा क्षेत्र में अनेकों सड़कों व पुलों का निर्माण कार्य या तो पूरा कर लिया गया है या फिर युद्ध स्तर पर जारी है। पनगां सांगचर रियाडा सड़क की टारिंग का काम इस साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा इस पर 228 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा पनगां शेगली कशेरी गलून 13 किलोमीटर सड़क को पक्का किया जा रहा है। इस सड़क मार्ग पर 8 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए नाबार्ड से हाल ही में डबल लेन की तीन सड़कों को मंजूरी मिली है। इसमें लोरन सरली खलाडा सड़क के लिए सवा तीन करोड़ रुपए, भट्ट ग्राम मोड से खड़ीहार तथा बसतोरी नथान शामिल है। उन्होंने शलीन सड़क को पक्का करने के लिए लोक निर्माण विभाग को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा शनि मंदिर से पारसा सड़क के लिए वन स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और इसे बजट में भी शामिल किया गया है। सड़क का काम जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा शलीन से कलौट सड़क के लिए यदि लोग जमीन देते हैं तो जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा शलीन में दरिया के साथ 30 लाख की लागत से एक क्रेट वाल का निर्माण किया गया है। उन्होंने इसका शेष कार्य मनरेगा में पूरा करने को कहा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि आलू ग्राउंड से क्लार्क के बीच तटीकरण के काम को पूरा किया जाएगा। ब्रॉड-पार्षा वाटरफॉल 20 लाख की लागत से बनाया गया है। आलू ग्राउंड में सराय भवन का निर्माण करने के लिए उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा सिरसा से शलीन सड़क का काम शुरु किया गया है और इस पर चार करोड़ खर्च किए जाएंगे। शलीन ग्राम पंचायत में महिला मंडल सामुदायिक व सराय भवन के निर्माण के लिए लगभग 30 लाख की राशि प्रदान की गई है।
गोविंद ठाकुर ने कहा शलीन ग्राम पंचायत मैं वोल्टेज की समस्या को समाप्त करने की पुरजोर प्रयास किए गए हैं। शलीन ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाकर ढाई सौ केवी किया गया है। गधेरनी ट्रांसफार्मर सवा तीन लाख की लागत से 100 से ढाई सौ किलोवाट किया गया है। सिरसा ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाने पर 4.55 लाख, चारी बिहार ट्रांसफार्मर की क्षमता को ढाई सौ केवी करने पर 5.26 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। पंचायत में एलटी लाइन बदलने पर 4.45 लाख खर्च किए गए हैं पुरानी तारे बदलने पर लगभग 70 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। ब्रॉड में 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाने पर लगभग 15.30 लाख की राशि खर्च की गई है इसी प्रकार सियाल में 13.15 लाख की लागत से ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया ।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल में भी मनाली विधानसभा क्षेत्र में विकास और परियोजनाओं के निर्माण में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी। मुख्यमंत्री ने करोड़ों की परियोजनाएं मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए वर्चुअल माध्यम से जनता को समर्पित या शिलान्यास की।
उन्होंने कहा कि कोरोना का दूसरा लहर अधिक खतरनाक है लोगों को और अधिक सतर्क रहने व सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कुल्लू मनाली की पर्यटन गतिविधियां जारी रहेंगी पर्यटकों पर किसी प्रकार की बंदी से नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा वह है अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं तथा उनका समाधान भी प्राथमिकता के तौर पर किया जा रहा है।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि गोविंद ठाकुर ने जनसुनवाई कार्यक्रम हर पंचायत में करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों को मिलजुल कर अपनी पंचायतों में विकास के कार्य करने चाहिए। कोई भी परियोजना तब तक सिरे नहीं चढ़ सकती जब तक लोग सहयोग न हो। उन्होंने कहा कि शलीन को सड़क से जोड़ना वर्षों पुरानी मांग थी और चार करोड़ की लागत से शिक्षा मंत्री ने लोगों की इस मांग को पूरा किया है।
उन्होंने कहा पंचायतों के लिए तथा विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की परियोजनाओं के कार्य हो रहे हैं। विकास सतत प्रक्रिया है और यह रुकना नहीं चाहिए। गोविंद ठाकुर ने पिछले वर्ष कोरोना जैसे आपातकाल में मनाली क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर दिन रात प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों की सेवा की। मनाली विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख से अधिक मास्क बांटे और 16 हजार मीटर कपड़ा मास्क के लिए महिलाओं में वितरित किया। जिला में 4 हजार मीटर कपड़ा वितरित किया इसके अलावा सैनिटाइजर और साबुन भी लोगों को वितरित किए।
धनेश्वरी ठाकुर ने केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा जो लोग आयुष्मान योजना के दायरे में नहीं आते हुए हिम केयर योजना में अपने परिवार का पंजीकरण करें। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने महिलाओं को पेंशन के लिए आयु 70 वर्ष से घटाकर 65 साल कर दी है।
शलीन ग्राम पंचायत के प्रधान पलदन फुचोग ने सभी का स्वागत किया जबकि उप प्रधान रतन चंद ने क्षेत्र में पिछले 3 सालों में हुए विकास का ब्यौरा दिया। उन्होंने मंत्री के समक्ष ग्राम पंचायत की विभिन्न मांगे भी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी, महामंत्री ठाकुर दास व देवेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुकेश व भाजपा मंडल मनाली के उपाध्यक्ष पन्नालाल सहित पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि वह विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
गौ सदन रांगड़ी का किया दौरा
गोविंद सिंह ठाकुर ने उपमंडलाधिकारी नागरिक मनाली के साथ रांगड़ी गौ सदन का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने हर्ष जताया कि स्थानीय लोग गौद सदन में चारा आदि के लिए बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। उन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए सभी का आभार भी व्यक्त करता किया। साथ ही गौ सदन के लिए 8.30 लाख रुपए देने की भी उन्होंने घोषणा की।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -