- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कांगड़ा ! रात के अंधेरे में शत्रुनाशनी माँ बगलामुखी मंदिर बनखंडी में राज कुंद्रा के लिए तांत्रिक अनुष्ठान हो रहा है। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा कोर्ट कचहरी के चक्कर से बचने के लिए तांत्रिक अनुष्ठान करवा रहे हैं। मंदिर के गुप्त हवन कुंड में हो रहा है तांत्रिक अनुष्ठान। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा कुछ हफ्तों पहले ही पोर्नोग्राफी केस में जमानत पर रिहा हुए हैं। इस केस में फिल्म स्टार के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद राज कुंद्रा को करीब 2 महीने जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा। अब जमानत पर रिहा होने के कुछ हफ्तों बाद ही फिल्म स्टार शिल्पा शेट्टी औऱ उनके पति राज कुंद्रा ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश का रुख किया है। बीते रोज मैक्लोडगंज में घूमने के बाद सोमवार को दिनभर यह जोड़ी मंदिर-मंदिर घूमती रही। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ चामुंडा देवी मंदिर व ज्वालामुखी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने माँ ज्वाला की दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए। अकबर नहर व अकबर द्वारा चढ़ाया गया सोने का छत्र भी देखा। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने परिवार सहित विधिवत पूजा अर्चना की और मां ज्वाला का शुभ आशीर्वाद लिया। पुजारी प्रशांत और सौरव शर्मा ने उनकी विधिवध पूजा करवाई। मंदिर अधिकारी दीना नाथ ने उन्हें ज्वाला माँ का स्मृति चिन्ह और मां की चुनरी भेंट दी। स्थानीय लोगों को शिल्पा शेट्टी की मंदिर आने की भनक लगते ही हजूम लग गया। शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस के साथ सेल्फियां और फोटोज भी ली। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। इससे पहले अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी धर्मशाला में मस्ती करती दिखीं। शिल्पा शेट्टी परिवार ने पहाड़ों के बीच कुछ पारिवारिक समय बिताने का फैसला किया था। शिल्पा शेट्टी ने धर्मशाला में अपने शांत सप्ताहांत की छुट्टी की एक झलक साझा की। इंस्टाग्राम पर देखें तो शिल्पा ने अपने प्यारे बच्चों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम एन्जॉय करते हुए कूदते और नाचते हुए खुद का एक वीडियो पोस्ट किया। शिल्पा शेट्टी बच्चों संग सर्दियों का मज़ा लेने धर्मशाला पहुंची थी। शिल्पा शेट्टी, प्रकृति के बीच योगा करती दिखीं एक्ट्रेस, बोलीं- बिना डर के सांस ले सकती हूँ। कांगड़ा के देहरा के वनखंडी में स्थापित सिद्ध पीठ धरती पर माँ बगलामुखी का ये एक मात्र सिद्ध पीठ है। जहां राजनीती व सिने जगत से जुड़े लोग अपनी पहचान बदल कर तात्रिक अनुष्ठान करवाते हैं। राजयोग, शत्रुनाश, शत्रुभय, मुकदमा विजय एवं सर्व सिद्धि के लिए इस सिद्ध पीठ में देश-विदेश से श्रद्धालु यहां आते हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के बनखंडी में प्राचीन शत्रुनाशिनी देवी बगलामुखी मंदिर में कई नामी हस्तियां रात के अंधेरे में और अपनी पहचान बदलकर माँ बगलामुखी में तांत्रिक हवन करवाते रहे हैं। देखा जाये तो पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी भी मीडिया से बचते हुए यहां हवन करवा चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी भी यहां दर्शन व अनुष्ठान करवाते थे जब वह हिमाचल प्रदेश बीजेपी के प्रभारी थे। सन 1977 में चुनावों में हार के बाद पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने भी प्रदेश के इस प्राचीन मंदिर में तांत्रिक अनुष्ठान करवाया उसके बाद वह फिर दोबारा सत्ता में आई और 1980 में देश की प्रधानमंत्री बनी। इससे पहले भी इस मन्दिर में कई नामी हस्तियां हाजरी भर चुकी हैं। जिनमे नोट फॉर वोट मामले में फंसे सांसद अमर सिंह, उनके साथ आई सांसद जया प्रदा, आंतकवादी विरोधी फ्रंट के अध्यक्ष मनमिंदर सिंह बिट्टा, उत्तर प्रदेश के कांग्रेसी नेता राज बब्बर के नाम सुर्ख़ियों में रहे। इनमे कुछ दिन पहले क्रिकेट जगत के खिलाडी युवराज़ सिंह की आने की चर्चा भी रही थी। कॉमेडियन कपिल शर्मा भी यहां अक्सर शीश झुकाते हैं। सियासत से जुड़े लोगों के अलावा कांगड़ा के शत्रुनाशनी देवी माँ बगलामुखी मंदिर में मुकदमों में फंसे लोग, परिवारिक कलह व जमीनी विवाद को सुलझाने के लिए माँ बगलामुखी का तांत्रिक शत्रुनाश हवन करवाते है। माँ बगलामुखी तांत्रिक देवी है, इसलिए भक्त तांत्रिक साधना व पूजा करवाते हैं। इस पूजा को गोपनीय रखा जाता है, तभी इसका फल जल्दी मिलता है। इस तांत्रिक शत्रुनाशनी पूजा में पूजा करवाने वाले को अपने शत्रुयों का नाम मन में ही लेना होता है। तांत्रिक कहते हैं कि अपने मन में सोची गई इच्छा को माँ बगलामुखी तत्काल पूरा करती है, वशर्ते ये पूजा गुप्त हो।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -