- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कांगड़ा , 06 फरवरी ! सीएम बनने के बाद पहली बार मां ज्वालामुखी के दर हाजरी लगाने पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की प्रगति, उन्नति, शांति और समस्याओं के निपटारे के लिए आशीर्वाद मांगा। यहां उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला को टूरिज्म कैपिटल बनाने की बात भी कही। सीएम ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तारीकरण का काम दो साल में पूरा होगा जिससे टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। वहीं सीएम ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांगड़ा जिला को अभी ओर मंत्री मिलेंगे ओर उनमें एक मंत्री ज्वालामुखी से भी सम्मिलित हो सकता है। वहीं सीएम ने कहा कि पोंग बांध में भी पानी की खेलों का आयोजन भी हो और टूरिस्ट भी पहुंचे इसपर भी काम किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि कांगडा जिला के देहरा में एक राष्ट्रीय स्तर का जू भी बनाने जा रहे हैं। सीएम मां ज्वालामुखी के दर्शनों के बाद विधायक संजय रत्न के घर ब्रेकफास्ट करने भी गए। सीएम बनने के बाद पहली बार सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी पत्नी के साथ ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे। यहां सीएम ने मां की दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए ओर आशीर्वाद भी लिया। यहां उनके साथ स्थानीय विधायक संजय रत्न भी साथ रहे। सीएम ने कहा कि वह प्रदेश की प्रगति, उन्नति, शांति और समस्याओं के निपटारे के लिए मां ज्वालामुखी से आशिर्वाद लेने आए हैं। सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश का कांगड़ा जिला को टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम काम कर रहे हैं कि कांगड़ा जिला को टूरिज्म कैपिटल जल्द ही घोषित किया जाए। कांगड़ा में टूरिस्ट आए और जब आता है तो 2 या 3 दिन के लिए रुके। टूरिस्ट को कैसे ज्यादा दिन तक रोका जाए ताकि हमारी आपकी आय बढ़े। कांगड़ा के लोगों के आय कैसे बढ़े इसपर काम किया जा रहा है और इसके लिए कई योजनाएं पाइप लाइन में हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगडा जिला के देहरा में एक राष्ट्रीय स्तर का जू बनाने की योजना है। एक अंतराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स बनाने की योजना है। टूरिज्म के संबंधित कई योजनाओं पर हमने कार्य करना शुरू किया है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार को अभी दो महीने हुए हैं। हमने योजनाओं को स्वरूप देना भी शुरू कर दिया है। कांगड़ा के एयरपोर्ट को बड़ा करने की सोशल इंपैक्ट असेसमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएम ने कहा कि बड़ा हवाई जहाज उतरेगा तो किराया भी कम होगा। किराया कम होने के चलते अंतराष्ट्रीय स्तर का टूरिस्ट भी यहां आएगा। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा जिला की अनदेखी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मैं भी कांगड़ा जिला का ही हूं। कांगड़ा जिला को तो सीएम मिल गया है इसलिए मंत्रियो से क्या संबंध रहा। अब कांगड़ा का विकास होगा जो पिछले बीस सालों से नहीं हुआ। सीएम ने कहा कि कांगड़ा जिला को पर्यटन की राजधानी बनाने की सोच किसी ओर की नहीं बल्कि मेरी अपनी व्यक्तिगत सोच है। सीएम ने कहा कि मंत्री बनकर तो एक विभाग मिलेगा। लेकिन जब कांगड़ा जिला पर्यटन की राजधानी के रूप में विकसित होगा तो आम आदमी तक विकास की सोच पहुंचती है। पोंग बांध को भी टूरिज्म की दृष्टि से कैसे बढ़ावा मिले इसके किए पानी से संबंधित खेलों को जिसमें वोट बैलून कैसे चले, कैसे टूरिस्ट वहां पहुंचे इस दृष्टि से भी कार्य किया जा रहा है। इसके साथ एक एसा गांव बने जहां टूरिस्ट दिन रात कभी भी आ सके। वहीं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आने वाले समय में कांगड़ा जिला को ओर भी मंत्री पद मिलने वाले हैं। उसमें ज्वालामुखी भी सम्मिलित हो सकता है https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
कांगड़ा , 06 फरवरी ! सीएम बनने के बाद पहली बार मां ज्वालामुखी के दर हाजरी लगाने पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की प्रगति, उन्नति, शांति और समस्याओं के निपटारे के लिए आशीर्वाद मांगा। यहां उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला को टूरिज्म कैपिटल बनाने की बात भी कही। सीएम ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तारीकरण का काम दो साल में पूरा होगा जिससे टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। वहीं सीएम ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांगड़ा जिला को अभी ओर मंत्री मिलेंगे ओर उनमें एक मंत्री ज्वालामुखी से भी सम्मिलित हो सकता है। वहीं सीएम ने कहा कि पोंग बांध में भी पानी की खेलों का आयोजन भी हो और टूरिस्ट भी पहुंचे इसपर भी काम किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि कांगडा जिला के देहरा में एक राष्ट्रीय स्तर का जू भी बनाने जा रहे हैं। सीएम मां ज्वालामुखी के दर्शनों के बाद विधायक संजय रत्न के घर ब्रेकफास्ट करने भी गए।
सीएम बनने के बाद पहली बार सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी पत्नी के साथ ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे। यहां सीएम ने मां की दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए ओर आशीर्वाद भी लिया। यहां उनके साथ स्थानीय विधायक संजय रत्न भी साथ रहे। सीएम ने कहा कि वह प्रदेश की प्रगति, उन्नति, शांति और समस्याओं के निपटारे के लिए मां ज्वालामुखी से आशिर्वाद लेने आए हैं। सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश का कांगड़ा जिला को टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम काम कर रहे हैं कि कांगड़ा जिला को टूरिज्म कैपिटल जल्द ही घोषित किया जाए। कांगड़ा में टूरिस्ट आए और जब आता है तो 2 या 3 दिन के लिए रुके। टूरिस्ट को कैसे ज्यादा दिन तक रोका जाए ताकि हमारी आपकी आय बढ़े। कांगड़ा के लोगों के आय कैसे बढ़े इसपर काम किया जा रहा है और इसके लिए कई योजनाएं पाइप लाइन में हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगडा जिला के देहरा में एक राष्ट्रीय स्तर का जू बनाने की योजना है। एक अंतराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स बनाने की योजना है। टूरिज्म के संबंधित कई योजनाओं पर हमने कार्य करना शुरू किया है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार को अभी दो महीने हुए हैं। हमने योजनाओं को स्वरूप देना भी शुरू कर दिया है। कांगड़ा के एयरपोर्ट को बड़ा करने की सोशल इंपैक्ट असेसमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएम ने कहा कि बड़ा हवाई जहाज उतरेगा तो किराया भी कम होगा। किराया कम होने के चलते अंतराष्ट्रीय स्तर का टूरिस्ट भी यहां आएगा।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा जिला की अनदेखी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मैं भी कांगड़ा जिला का ही हूं। कांगड़ा जिला को तो सीएम मिल गया है इसलिए मंत्रियो से क्या संबंध रहा। अब कांगड़ा का विकास होगा जो पिछले बीस सालों से नहीं हुआ। सीएम ने कहा कि कांगड़ा जिला को पर्यटन की राजधानी बनाने की सोच किसी ओर की नहीं बल्कि मेरी अपनी व्यक्तिगत सोच है। सीएम ने कहा कि मंत्री बनकर तो एक विभाग मिलेगा। लेकिन जब कांगड़ा जिला पर्यटन की राजधानी के रूप में विकसित होगा तो आम आदमी तक विकास की सोच पहुंचती है।
पोंग बांध को भी टूरिज्म की दृष्टि से कैसे बढ़ावा मिले इसके किए पानी से संबंधित खेलों को जिसमें वोट बैलून कैसे चले, कैसे टूरिस्ट वहां पहुंचे इस दृष्टि से भी कार्य किया जा रहा है। इसके साथ एक एसा गांव बने जहां टूरिस्ट दिन रात कभी भी आ सके।
वहीं सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आने वाले समय में कांगड़ा जिला को ओर भी मंत्री पद मिलने वाले हैं। उसमें ज्वालामुखी भी सम्मिलित हो सकता है
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -