- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कांगड़ा ! जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली में महाविद्यालय के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली के दोरान विद्यार्थियों ने भारत माता की जय तथा वन्देमातरम के नारे लगाये। रैली का नेतृत्व प्राचार्य महोदय तथा अन्य प्राध्यापको ने किया। इस उपलक्ष्य पर प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार कौंडल ने तिरंगा झंडा हाथ में थामे विद्यार्थियों को तिरंगे की आन बान शान तथा राष्ट्रीय ध्वज सहिंता के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवम स्टाफ के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने अपने घरों में तिरंगा फहराए और साथ ही अपने घर के आस पास पांच लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करे। इस रैली के सफल आयोजन में डॉ सुरजीत राणा, डा अर्पित, प्रो ओंकार चंद, प्रो संजीव शर्मा, प्रो सुमिक्शल, प्रो राकेश, प्रो नविता, प्रो किरण, प्रो धन देव रंजीत, मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -