
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
ऊना ,25 जनवरी ! विधानसभा क्षेत्र के गाँव रायपुर सहोडां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। कार्यक्रम के तहत उपस्थित हुए लोगों की समस्याओं को उप मुख्यमंत्री द्वारा सुना गया और प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही समाधान किया। शेष लंबित समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत समयबद्ध निपटाने के निर्देश दिये। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 77 जन समस्याएँ प्राप्त हुई। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम आमजन का सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का बेहतरीन मंच साबित हो रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी शिकायतों को सीधे सरकार के समक्ष रखने का मौका मिल रहा है तो वहीं उनकी समस्याओं को मौके पर ही प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुँचे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की लंबित मसलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय प्रदेश में विकास को मजबूत आधार दिया जाए और आमजन को सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों व नीतियों से जोड़ कर लाभान्वित करना है। उप मुख्यमंत्री ने पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य कास दर्जा दिया गया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में इंदिरा गांधी की ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ वाईएस परमार ने भी हिमाचल प्रदेश को अलग राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी। हिमालच प्रदेश को अलग पहचान दिलाने में डाॅ वाईएस परमार ने अहम रोल अदा किया है जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने वर्तमान प्रदेश सरकार को विरासत में 92 हज़ार करोड़ का कर्ज विरासत में छोड़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता संभालने के उपरांत सभी विकास कार्यों का खाका तैयार किया और वर्तमान समय में सरकार ने प्रदेश में विकास की रफ्तार पकड़ी है और बहुत बडे़ पैमाने पर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
ऊना ,25 जनवरी ! विधानसभा क्षेत्र के गाँव रायपुर सहोडां में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। कार्यक्रम के तहत उपस्थित हुए लोगों की समस्याओं को उप मुख्यमंत्री द्वारा सुना गया और प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही समाधान किया।
शेष लंबित समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत समयबद्ध निपटाने के निर्देश दिये। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 77 जन समस्याएँ प्राप्त हुई।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम आमजन का सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का बेहतरीन मंच साबित हो रहा है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपनी शिकायतों को सीधे सरकार के समक्ष रखने का मौका मिल रहा है तो वहीं उनकी समस्याओं को मौके पर ही प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुँचे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की लंबित मसलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करना है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय प्रदेश में विकास को मजबूत आधार दिया जाए और आमजन को सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों व नीतियों से जोड़ कर लाभान्वित करना है।
उप मुख्यमंत्री ने पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य कास दर्जा दिया गया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में इंदिरा गांधी की ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ वाईएस परमार ने भी हिमाचल प्रदेश को अलग राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी।
हिमालच प्रदेश को अलग पहचान दिलाने में डाॅ वाईएस परमार ने अहम रोल अदा किया है जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने वर्तमान प्रदेश सरकार को विरासत में 92 हज़ार करोड़ का कर्ज विरासत में छोड़ा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता संभालने के उपरांत सभी विकास कार्यों का खाका तैयार किया और वर्तमान समय में सरकार ने प्रदेश में विकास की रफ्तार पकड़ी है और बहुत बडे़ पैमाने पर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -