- विज्ञापन (Article Top Ad) -
ऊना ! आज हुए जिला परिषद के चुनाव में भाजपा ने अपना कब्जा किया है। जिला परिषद अध्यक्ष की कमान भाजपा समर्थित सदस्य नीलम कुमारी को सौंपी गई, जबकि उपाध्यक्ष भाजपा समर्थित कृष्ण पाल शर्मा को मनोनित किया गया। बता दें कि जिला परिषद चुनाव के लिए 18 सदस्यों में से कोरम के लिए 12 सदस्य चाहिए थे। तीन निर्दलीय सदस्य सहित कोरम के लिए 12 सदस्य पूरे हुए और चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। भारतीय जनता पार्टी के 9 सदस्य एक साथ आए और इससे पहले भाजपा नेतृत्व में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नाम तय किए और चुनाव प्रक्रिया में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिला परिषद का अध्यक्ष पद के आरक्षित होने के चलते नीलम देवी के अध्यक्ष बनाना तय ही था, लेकिन उपाध्यक्ष पद को लेकर जरूर पेंच फंसा हुआ था।कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र के प्रभाव के चलते सभी नेता केपी शर्मा के नाम पर सहमत हुए और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। कई हलकों के नेताओं ने अपनी अंदरूनी राजनीति भी देखी। जिला परिषद हाल में आयोजित चुनाव की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। जिला परिषद का अध्यक्ष पद महिला एससी के लिए आरक्षित होने के चलते रायपुर सहोड़ा वार्ड से नीलम निर्विरोध अध्यक्ष बनी। नीलम कुमारी का नाम कुठैड़ा खैरला वार्ड से रजनी कुमारी ने प्रस्तावित किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए पंडोगा वार्ड से ओंकार नाथ कसाणा ने मोमन्यार वार्ड से कृष्ण पाल का प्रस्तावित किया। कोई अन्य नाम न आने के चलते कृष्ण पाल शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया है। जिलाधीश ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव की घोषणा की और पद व गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।
ऊना ! आज हुए जिला परिषद के चुनाव में भाजपा ने अपना कब्जा किया है। जिला परिषद अध्यक्ष की कमान भाजपा समर्थित सदस्य नीलम कुमारी को सौंपी गई, जबकि उपाध्यक्ष भाजपा समर्थित कृष्ण पाल शर्मा को मनोनित किया गया। बता दें कि जिला परिषद चुनाव के लिए 18 सदस्यों में से कोरम के लिए 12 सदस्य चाहिए थे। तीन निर्दलीय सदस्य सहित कोरम के लिए 12 सदस्य पूरे हुए और चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। भारतीय जनता पार्टी के 9 सदस्य एक साथ आए और इससे पहले भाजपा नेतृत्व में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नाम तय किए और चुनाव प्रक्रिया में नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
जिला परिषद का अध्यक्ष पद के आरक्षित होने के चलते नीलम देवी के अध्यक्ष बनाना तय ही था, लेकिन उपाध्यक्ष पद को लेकर जरूर पेंच फंसा हुआ था।कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र के प्रभाव के चलते सभी नेता केपी शर्मा के नाम पर सहमत हुए और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। कई हलकों के नेताओं ने अपनी अंदरूनी राजनीति भी देखी। जिला परिषद हाल में आयोजित चुनाव की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। जिला परिषद का अध्यक्ष पद महिला एससी के लिए आरक्षित होने के चलते रायपुर सहोड़ा वार्ड से नीलम निर्विरोध अध्यक्ष बनी। नीलम कुमारी का नाम कुठैड़ा खैरला वार्ड से रजनी कुमारी ने प्रस्तावित किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए पंडोगा वार्ड से ओंकार नाथ कसाणा ने मोमन्यार वार्ड से कृष्ण पाल का प्रस्तावित किया। कोई अन्य नाम न आने के चलते कृष्ण पाल शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया है। जिलाधीश ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव की घोषणा की और पद व गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -