
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! वन विकास निगम के उपाध्यक्ष- कैबिनेट रैंक, केहर सिंह खाची ने आज जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खाज्जियार में अपने प्रवास के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन विकास को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए वन तथा जल को पर्यटन की अवधारणा के साथ जोड़कर गतिविधियों को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के सकारात्मक परिणाम निकले हैं। उन्होंने प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खाज्जियार में वन्य प्राणी मंडल द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान वन्य प्राणी मंडल चंबा के वन मंडल अधिकारी डॉ. कुलदीप जंवाल, मंडलीय प्रबंधक राज्य वन निगम चंबा रघुराम मानव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
चम्बा ! वन विकास निगम के उपाध्यक्ष- कैबिनेट रैंक, केहर सिंह खाची ने आज जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खाज्जियार में अपने प्रवास के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन विकास को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए वन तथा जल को पर्यटन की अवधारणा के साथ जोड़कर गतिविधियों को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के सकारात्मक परिणाम निकले हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खाज्जियार में वन्य प्राणी मंडल द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान वन्य प्राणी मंडल चंबा के वन मंडल अधिकारी डॉ. कुलदीप जंवाल, मंडलीय प्रबंधक राज्य वन निगम चंबा रघुराम मानव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -