- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 06 फरवरी [ शिवानी ] ! चलो चम्बा अभियान के तहत कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित विश्व विद्यापीठ स्कूल से बच्चे व शिक्षक इन दिनों चंबा के पर्यटन, संस्कृति, खानपान, कला व इतिहास से रूबरू हो रहे हैं। नाट आन मैप संस्था की ओर से स्कूली बच्चों व शिक्षकों को जिला चम्बा का महत्व बताया जा रहा है। सात दिवसीय विशेष भ्रमण के लिए चम्बा पहुंचे छात्रों व शिक्षकों को नाट आन मैप संस्था की ओर से चंबा की सांस्कृतिक धरोहरों से अवगत करवाया गया। साथ ही चमीणू गांव में पहुंचकर ग्रामीण जीवन के बारे में जाना। इसके बाद उन्हें ऐतिहासिक चम्बा शहर की भी हेरिटेज वाक करवाई गई। इस दौरान उन्होंने चम्बा शहर के इतिहास की जानकारी लेने के साथ ही अब तक हुए बदलावों व विकास के बारे में जाना। वहीं, भूरी सिंह संग्रहालय में पहुंचकर ऐतिहासिक चीजों के बारे में जानकारी हासिल की। ये सभी छात्र व शिक्षक एचटूओ हाउस व आनंदम में ठहरे हैं तथा यहां आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में भी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा बच्चों व शिक्षकों ने यहां पर लघु चित्रकला तथा चम्बा रूमाल पर आयोजित कार्यशाला में भी भाग लिया। उन्हें चित्रकला व चम्बा रूमाल को तैयार करने की विधि बताई गई। बच्चों ने यहां पर आयोजित योग शिविर में भी भाग लिया। साथ ही जिला चंबा में होने वाली प्राकृतिक खेती के बारे में भी जानकारी हासिल की। अपने इस सात दिवसीय दौरे के दौरे बच्चों ने मिनी स्विटजरलैंड खजियार में पहुंच कर वहां की प्रकृति का आनंद लेने के साथ वहां की खूबसूरत वादियों को भी निहारा। इसके अलावा बच्चों डलहौजी व चम्बा में ऐतिहासिक स्थलों में जाकर वहां के इतिहास व संस्कृति को लेकर भी जानकारी हासिल की। चंबा के एच-टू-ओ हाऊस में पहुंच कर भी बच्चों ने पहाड़ी संस्कृति व रहन- सहन के बारे जाना। बच्चों के समूह ने उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल से भी उनके कार्यालय में मुलाकात की। उपायुक्त ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें दिन रात मेहनत कर आगे बढ़ने की भी सीख दी। साथ ही उन्होंने चंबा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए चलो चंबा अभियान के अलावा चम्बा के खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में भी बताया। स्कूल के समूह में शिक्षक सुशीला संतोष, डा. कार्तिकेय, अक्षय पाटिल, स्नेहल अर्थेकर तथा बच्चों में प्रियंका, रचिता, जायना, राज सूर्या, निहाल, मधुर सहित करीब 23 बच्चे शामिल रहे। वहीं, नाट आन मैप संस्था की ओर से विकास, मगनदीप, राजेश, तनवेंदर, ज्योति, सुरेंद्र, बंटू, विजय आदि की ओर से शइक्षकों व छात्रों का सहयोग किया जा रहा है। चलो चम्बा अभियान के तहत विश्व विद्यापीठ स्कूल बेंगलुरू के बच्चे व शिक्षक जिला चम्बा के विशेष भ्रमण पर पहुंचे हैं। इन्हें जिला चम्बा के जिम्मेदार पर्यटन, संस्कृति, ऐतिहासिक महत्व, कला सहित अन्य सभी जरूरी जानकारी मुहैया करवाई जा रही है। यहां से जानकारी हासिल करने के बाद बच्चे व शिक्षक बेंगलुरू में जिला के बारे में भ्रमण के दौरान की गई गतिविधियों को बताएंगे।
चम्बा , 06 फरवरी [ शिवानी ] ! चलो चम्बा अभियान के तहत कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित विश्व विद्यापीठ स्कूल से बच्चे व शिक्षक इन दिनों चंबा के पर्यटन, संस्कृति, खानपान, कला व इतिहास से रूबरू हो रहे हैं। नाट आन मैप संस्था की ओर से स्कूली बच्चों व शिक्षकों को जिला चम्बा का महत्व बताया जा रहा है।
सात दिवसीय विशेष भ्रमण के लिए चम्बा पहुंचे छात्रों व शिक्षकों को नाट आन मैप संस्था की ओर से चंबा की सांस्कृतिक धरोहरों से अवगत करवाया गया। साथ ही चमीणू गांव में पहुंचकर ग्रामीण जीवन के बारे में जाना। इसके बाद उन्हें ऐतिहासिक चम्बा शहर की भी हेरिटेज वाक करवाई गई।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस दौरान उन्होंने चम्बा शहर के इतिहास की जानकारी लेने के साथ ही अब तक हुए बदलावों व विकास के बारे में जाना। वहीं, भूरी सिंह संग्रहालय में पहुंचकर ऐतिहासिक चीजों के बारे में जानकारी हासिल की। ये सभी छात्र व शिक्षक एचटूओ हाउस व आनंदम में ठहरे हैं तथा यहां आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में भी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा बच्चों व शिक्षकों ने यहां पर लघु चित्रकला तथा चम्बा रूमाल पर आयोजित कार्यशाला में भी भाग लिया।
उन्हें चित्रकला व चम्बा रूमाल को तैयार करने की विधि बताई गई। बच्चों ने यहां पर आयोजित योग शिविर में भी भाग लिया। साथ ही जिला चंबा में होने वाली प्राकृतिक खेती के बारे में भी जानकारी हासिल की। अपने इस सात दिवसीय दौरे के दौरे बच्चों ने मिनी स्विटजरलैंड खजियार में पहुंच कर वहां की प्रकृति का आनंद लेने के साथ वहां की खूबसूरत वादियों को भी निहारा।
इसके अलावा बच्चों डलहौजी व चम्बा में ऐतिहासिक स्थलों में जाकर वहां के इतिहास व संस्कृति को लेकर भी जानकारी हासिल की। चंबा के एच-टू-ओ हाऊस में पहुंच कर भी बच्चों ने पहाड़ी संस्कृति व रहन- सहन के बारे जाना। बच्चों के समूह ने उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल से भी उनके कार्यालय में मुलाकात की।
उपायुक्त ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें दिन रात मेहनत कर आगे बढ़ने की भी सीख दी। साथ ही उन्होंने चंबा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए चलो चंबा अभियान के अलावा चम्बा के खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में भी बताया।
स्कूल के समूह में शिक्षक सुशीला संतोष, डा. कार्तिकेय, अक्षय पाटिल, स्नेहल अर्थेकर तथा बच्चों में प्रियंका, रचिता, जायना, राज सूर्या, निहाल, मधुर सहित करीब 23 बच्चे शामिल रहे। वहीं, नाट आन मैप संस्था की ओर से विकास, मगनदीप, राजेश, तनवेंदर, ज्योति, सुरेंद्र, बंटू, विजय आदि की ओर से शइक्षकों व छात्रों का सहयोग किया जा रहा है।
चलो चम्बा अभियान के तहत विश्व विद्यापीठ स्कूल बेंगलुरू के बच्चे व शिक्षक जिला चम्बा के विशेष भ्रमण पर पहुंचे हैं। इन्हें जिला चम्बा के जिम्मेदार पर्यटन, संस्कृति, ऐतिहासिक महत्व, कला सहित अन्य सभी जरूरी जानकारी मुहैया करवाई जा रही है। यहां से जानकारी हासिल करने के बाद बच्चे व शिक्षक बेंगलुरू में जिला के बारे में भ्रमण के दौरान की गई गतिविधियों को बताएंगे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -