बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर जताई चिंता, भारत सरकार से भी कदम उठाने की मांग।
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 28 मार्च [ विशाल सूद ] ! राष्ट्रीय स्वयं संघ के 2 अक्टूबर 2025 को 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठकें बेंगलुरू में आयोजित की गई। इन बैठकों में संघ की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकता और हिंदू समाज की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है साथ ही विश्व शांति व समृद्धि के लिए समरस संगठित हिन्दू समाज का संकल्प लिया है। संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक प्रभाव, सद्भाव और एकता के संबंध में शिमला में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिमाचल प्रांत के संघचालक डॉ. वीर सिंह रांगड़ा, विभाग संघचालक राजकुमार वर्मा और प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल ने पत्रकार वार्ता कर अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक का सारांश मीडिया कर्मियों के समक्ष रखा और कहा कि संघ के 100वें वर्ष में संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया। संघ की शाखाओं में वृद्धि हो रही है। प्रतिदिन 83,129 शाखाएँ 51,570 स्थानों पर लगती हैं, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 10,000 अधिक है। साप्ताहिक मिलन 32,147, मासिक मंडली 12,091, जबकि कुल (शाखा-मिलन-मंडली) 1,27,367 हैं।हिमाचल प्रदेश में संघ की दृष्टि से कुल जिले 26 हैं, कुल स्थान 737, कुल शाखाएँ 1004, साप्ताहिक मिलन 327 और संघ मंडली 156 हैं। इसके अलावा 260 से अधिक स्थानों पर सफाई कर्मचारियों के लिए भोजन, चिकित्सा जांच और स्वच्छता उपकरण उपलब्ध कराना। वहीं बांग्लादेश में हिंदुओं, संतों, संन्यासियों के साथ हो रही लुट पर चिंता जताई और भारत सरकार व यूएनओ से मामला उठाने की बेंगलुरु बैठक में चर्चा हुई है।डॉ. वीर सिंह रांगड़ा ने कहा कि आरएसएस किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि सर्वे भवन्तु सुखिना विचारधारा रखता है। संघ किसी को बांटने की सोच नहीं रखता है। जो भारत माता की जय बोलता है संघ उसके साथ है।
शिमला , 28 मार्च [ विशाल सूद ] ! राष्ट्रीय स्वयं संघ के 2 अक्टूबर 2025 को 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठकें बेंगलुरू में आयोजित की गई। इन बैठकों में संघ की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकता और हिंदू समाज की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है साथ ही विश्व शांति व समृद्धि के लिए समरस संगठित हिन्दू समाज का संकल्प लिया है।
संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक प्रभाव, सद्भाव और एकता के संबंध में शिमला में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिमाचल प्रांत के संघचालक डॉ. वीर सिंह रांगड़ा, विभाग संघचालक राजकुमार वर्मा और प्रांत प्रचार प्रमुख प्रताप समयाल ने पत्रकार वार्ता कर अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक का सारांश मीडिया कर्मियों के समक्ष रखा और कहा कि संघ के 100वें वर्ष में संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
संघ की शाखाओं में वृद्धि हो रही है। प्रतिदिन 83,129 शाखाएँ 51,570 स्थानों पर लगती हैं, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 10,000 अधिक है। साप्ताहिक मिलन 32,147, मासिक मंडली 12,091, जबकि कुल (शाखा-मिलन-मंडली) 1,27,367 हैं।हिमाचल प्रदेश में संघ की दृष्टि से कुल जिले 26 हैं, कुल स्थान 737, कुल शाखाएँ 1004, साप्ताहिक मिलन 327 और संघ मंडली 156 हैं। इसके अलावा 260 से अधिक स्थानों पर सफाई कर्मचारियों के लिए भोजन, चिकित्सा जांच और स्वच्छता उपकरण उपलब्ध कराना।
वहीं बांग्लादेश में हिंदुओं, संतों, संन्यासियों के साथ हो रही लुट पर चिंता जताई और भारत सरकार व यूएनओ से मामला उठाने की बेंगलुरु बैठक में चर्चा हुई है।डॉ. वीर सिंह रांगड़ा ने कहा कि आरएसएस किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि सर्वे भवन्तु सुखिना विचारधारा रखता है। संघ किसी को बांटने की सोच नहीं रखता है। जो भारत माता की जय बोलता है संघ उसके साथ है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -