- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! जिला चम्बा के ऐतिहासिक स्थल अखंड चंडी पैलेस व चम्बा पुस्तकालय की पूरी जानकारी अब एक क्लिक पर क्यूआर कोड के जरिये स्थानीय लोगों व पर्यटकों को मिलेगी। क्यूआर कोड स्कैन करते हुए संबंधित स्थल की पूरी जानकारी लिखित तौर पर उपलब्ध होने के साथ ही आडियो के माध्यम से भी उपलब्ध रहेगी। शनिवार को अखंड चंडी पैलेस का डिजीटाइजेशन करते हुए एक क्यूआर कोड जारी किया गया। यह क्यूआर कोड बुक माई एक्सपीरियंस पर वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। जैसे ही पर्यटक इसे स्कैन करेंगे तो उन्हें अखंड चंडी पैलेस के इतिहास से लेकर इसके महत्व सहित तमाम जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। यह जानकारी हिंदी व अंग्रेजी भाषा में लिखी होने के साथ ही आडियो के जरिये भी मिलेगी। मतलब यह है कि पर्यटक मंदिर के बारे में पूरी जानकारी सुन सकते हैं। क्यूआर कोड नाट आन मैप व एक्ट संस्था की ओर से तैयार किया गया है। जिला मुख्यालय चंबा में शनिवार को नाट आन मैप, जिला पर्यटन विभाग चंबा, बुक माई एक्सपीरीयंस, भाषा विभाग, एक्ट संस्था तथा सेवा हिमालया के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें भाषा एवं संस्कृति, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क तथा उर्जा विभाग के सचिव राकेश कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अखंड चंडी पैलेस के क्यूआर कोड का शुभारंभ किया। इस दौरान चंबा के ऐतिहासिक स्मारकों का डिजिटाइजेशन करने के लिए जिला पर्यटन विभाग, नाट आन मैप संस्था, एक्ट व के साथ मिलकर क्यूआर कोड पर तैयार योजना की जानकारी दी। वहीं, सचिव राकेश कंवर ने इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब भी पर्यटक किसी ऐतिहासिक स्थल पर आते हैं तो उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं, ताकि संबंधित ऐतिहासिक स्थल को जानने की उनकी जिज्ञासा शांत हो सके। अब उन्हें क्यूआर कोड से यह जानकारी आसानी से उपलब्ध रहेगी। जबकि, अन्य ऐतिहासिक स्थलों के कोड भी तैयार किए जा रहे हैं। चम्बा के ऐतिहासिक स्थल अखंड चंडी पैलेस की जानकारी अब क्यूआर कोड के जरिये उपलब्ध रहेगी। इसकी शुरुआत शनिवार से कर दी गई है। नाट आन मैप संस्था, एक्ट संस्था के साथ मिलकर इस दिशा में कार्य कर रही है। इसमें पर्यटन विभाग व प्रशासन का सहयोग भी मिल रहा है। इसे डिजी एक्स चंबा टेल्स का नाम दिया गया है। पर्यटक क्यूआर कोड के जरिये तमाम जानकारी सुन व पढ़ सकेंगे।
चम्बा ! जिला चम्बा के ऐतिहासिक स्थल अखंड चंडी पैलेस व चम्बा पुस्तकालय की पूरी जानकारी अब एक क्लिक पर क्यूआर कोड के जरिये स्थानीय लोगों व पर्यटकों को मिलेगी। क्यूआर कोड स्कैन करते हुए संबंधित स्थल की पूरी जानकारी लिखित तौर पर उपलब्ध होने के साथ ही आडियो के माध्यम से भी उपलब्ध रहेगी। शनिवार को अखंड चंडी पैलेस का डिजीटाइजेशन करते हुए एक क्यूआर कोड जारी किया गया। यह क्यूआर कोड बुक माई एक्सपीरियंस पर वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। जैसे ही पर्यटक इसे स्कैन करेंगे तो उन्हें अखंड चंडी पैलेस के इतिहास से लेकर इसके महत्व सहित तमाम जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। यह जानकारी हिंदी व अंग्रेजी भाषा में लिखी होने के साथ ही आडियो के जरिये भी मिलेगी। मतलब यह है कि पर्यटक मंदिर के बारे में पूरी जानकारी सुन सकते हैं। क्यूआर कोड नाट आन मैप व एक्ट संस्था की ओर से तैयार किया गया है। जिला मुख्यालय चंबा में शनिवार को नाट आन मैप, जिला पर्यटन विभाग चंबा, बुक माई एक्सपीरीयंस, भाषा विभाग, एक्ट संस्था तथा सेवा हिमालया के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें भाषा एवं संस्कृति, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क तथा उर्जा विभाग के सचिव राकेश कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अखंड चंडी पैलेस के क्यूआर कोड का शुभारंभ किया। इस दौरान चंबा के ऐतिहासिक स्मारकों का डिजिटाइजेशन करने के लिए जिला पर्यटन विभाग, नाट आन मैप संस्था, एक्ट व के साथ मिलकर क्यूआर कोड पर तैयार योजना की जानकारी दी। वहीं, सचिव राकेश कंवर ने इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब भी पर्यटक किसी ऐतिहासिक स्थल पर आते हैं तो उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं, ताकि संबंधित ऐतिहासिक स्थल को जानने की उनकी जिज्ञासा शांत हो सके। अब उन्हें क्यूआर कोड से यह जानकारी आसानी से उपलब्ध रहेगी। जबकि, अन्य ऐतिहासिक स्थलों के कोड भी तैयार किए जा रहे हैं।
चम्बा के ऐतिहासिक स्थल अखंड चंडी पैलेस की जानकारी अब क्यूआर कोड के जरिये उपलब्ध रहेगी। इसकी शुरुआत शनिवार से कर दी गई है। नाट आन मैप संस्था, एक्ट संस्था के साथ मिलकर इस दिशा में कार्य कर रही है। इसमें पर्यटन विभाग व प्रशासन का सहयोग भी मिल रहा है। इसे डिजी एक्स चंबा टेल्स का नाम दिया गया है। पर्यटक क्यूआर कोड के जरिये तमाम जानकारी सुन व पढ़ सकेंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -