- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 07 मार्च [ विशाल सूद ] ! सत्ता जब हाथ से चली जाती है तो बहुत परेशानी होती है। जो लोग बोलते थे कि रिवाज बदलेगा उनका राज ही बदल गया। भाजपा से पांच वर्ष का समय काटे नहीं कटेगा। कांग्रेस ने यह समय काटा है। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एक प्रैसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि जिनका कोई नहीं उनकी सरकार है और कांग्रेस इस थीम पर चल रही है। सरकार आर्थिक बदहाली के बावजूद गरेंटियाँ पूरी करेगी। भ्रांतियां फैलाने से भाजपा को कुछ हासिल नहीं होने वाला है। भाजपा अभी तीन महीने पहले ही सत्ता से विदा हुई है। कांग्रेस के पास 40 सीटें हैं और एक मजबूत सरकार प्रदेश में काम कर रही है।विपक्ष को सरकार को समय देना चाहिए। प्रदेश की बदहाली के लिए भाजपा जिम्मेदार है। कांग्रेस ने विधानसभा का चुनाव जीता है और लोकसभा भी जीतेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस ने ओपीएस दे दिया है। भाजपा ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में ओपीएस नहीं दिया। उनको इस बात का जवाब देना चाहिए। जिन कर्मचारियों को सरकार ने ओपीएस दे दिया गया है वह ताउम्र कांग्रेस को याद रखेंगे। कांग्रेस की गरेंटियाँ प्रियंका गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने घोषित की हैं जो हर हालत में पूरी की जाएंगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आग्रह किया कि वह केंद्र से एनपीएस कर्मचारियों का 8000 करोड़ दिलवाने का काम करें जो केंद्र देने से मना कर रहा है।कांग्रेस सरकार ने नई नीतियों की घोषणा की है। ऑक्शन की घोषणा की है जिसे भाजपा सरकार नहीं कर पाई। वहीं सरकार ने वाटर सेस लगाने का भी निर्णय लिया है। वाटर कमीशन की भी जल्द स्थापना की जाएगी। सरकार ने टेंडर प्रक्रिया में भी बदलाव किया है ताकि काम पारदर्शिता से हो सकें और जल्द से जल्द निपटाए जा सकें। प्रदेश पर 75000 करोड़ का कर्ज है जो पिछली सरकार की नाकामी है। सरकार जल्द ही इस पर श्वेत पत्र लाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में सरकार की दिशा और सोच सामने आ जायेगी। डीजल गाड़ियों की अब खरीद नहीं की जाएगी। सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन ही खरीदे जाएंगे। सरकार ने इसकी शुरुआत खुद से की है। साथ ही इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनस जगह जगह स्थापित किए जायेंगे। जीएसटी की कंपनसेशन केंद्र ने बंद कर दी है। उन्होंने भाजपा नेताओं से पूछा कि क्या वह केंद्र से इस बारे बात करेंगे। हिमाचल एक छोटा राज्य है और जीएसटी कंपनसेशन बंद होने से राज्य को नुकसान होगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला बोला और कहा कि मंडी हवाई अड्डे के लिए कोई भी पैसा किसी भी खाते में नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का यह कहना कि 1000 करोड़ इस हवाई अड्डे के लिए रखे गए हैं, बिल्कुल गलत है। उन्होंने भाजपा में गुटबाजी का आरोप लगाया और कहा कि एक केंद्रीय मंत्री ने हवाई अड्डा नहीं बनने दिया और पूर्व सीएम ने रेलवे लाइन का काम नहीं होने दिया। भाजपा ने जो हस्ताक्षर अभियान सरकार के खिलाफ चलाया है उस पर चुटकी लेते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को हस्ताक्षर अभियान लोगों से यह पूछने के लिए चलाना चाहिए कि उनको सत्ता से क्यों हटाया। उन्होंने कहा कि जो वॉल्वो गाड़ियां राज्य बिना टैक्स दिये घूम रही हैं उनपर कारवाई की जाएगी। उन्होंने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि देश में कई जगह बड़ी बड़ी गाड़ियां खड़ी हैं जिनपर हिमाचल का नंबर है। करीब 1700 गाड़ियां सरकार द्वारा पकड़ी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों को दलालों और सिस्टम की मिली भगत से हिमाचल का नंबर दिया गया है। सरकार ने इन सभी गाड़ियों पर एक एक लाख का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 07 मार्च [ विशाल सूद ] ! सत्ता जब हाथ से चली जाती है तो बहुत परेशानी होती है। जो लोग बोलते थे कि रिवाज बदलेगा उनका राज ही बदल गया। भाजपा से पांच वर्ष का समय काटे नहीं कटेगा। कांग्रेस ने यह समय काटा है। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एक प्रैसवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि जिनका कोई नहीं उनकी सरकार है और कांग्रेस इस थीम पर चल रही है। सरकार आर्थिक बदहाली के बावजूद गरेंटियाँ पूरी करेगी। भ्रांतियां फैलाने से भाजपा को कुछ हासिल नहीं होने वाला है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
भाजपा अभी तीन महीने पहले ही सत्ता से विदा हुई है। कांग्रेस के पास 40 सीटें हैं और एक मजबूत सरकार प्रदेश में काम कर रही है।विपक्ष को सरकार को समय देना चाहिए। प्रदेश की बदहाली के लिए भाजपा जिम्मेदार है।
कांग्रेस ने विधानसभा का चुनाव जीता है और लोकसभा भी जीतेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस ने ओपीएस दे दिया है। भाजपा ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में ओपीएस नहीं दिया। उनको इस बात का जवाब देना चाहिए। जिन कर्मचारियों को सरकार ने ओपीएस दे दिया गया है वह ताउम्र कांग्रेस को याद रखेंगे। कांग्रेस की गरेंटियाँ प्रियंका गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने घोषित की हैं जो हर हालत में पूरी की जाएंगी।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आग्रह किया कि वह केंद्र से एनपीएस कर्मचारियों का 8000 करोड़ दिलवाने का काम करें जो केंद्र देने से मना कर रहा है।कांग्रेस सरकार ने नई नीतियों की घोषणा की है। ऑक्शन की घोषणा की है जिसे भाजपा सरकार नहीं कर पाई।
वहीं सरकार ने वाटर सेस लगाने का भी निर्णय लिया है। वाटर कमीशन की भी जल्द स्थापना की जाएगी। सरकार ने टेंडर प्रक्रिया में भी बदलाव किया है ताकि काम पारदर्शिता से हो सकें और जल्द से जल्द निपटाए जा सकें।
प्रदेश पर 75000 करोड़ का कर्ज है जो पिछली सरकार की नाकामी है। सरकार जल्द ही इस पर श्वेत पत्र लाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में सरकार की दिशा और सोच सामने आ जायेगी। डीजल गाड़ियों की अब खरीद नहीं की जाएगी। सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन ही खरीदे जाएंगे। सरकार ने इसकी शुरुआत खुद से की है। साथ ही इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनस जगह जगह स्थापित किए जायेंगे। जीएसटी की कंपनसेशन केंद्र ने बंद कर दी है। उन्होंने भाजपा नेताओं से पूछा कि क्या वह केंद्र से इस बारे बात करेंगे। हिमाचल एक छोटा राज्य है और जीएसटी कंपनसेशन बंद होने से राज्य को नुकसान होगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला बोला और कहा कि मंडी हवाई अड्डे के लिए कोई भी पैसा किसी भी खाते में नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का यह कहना कि 1000 करोड़ इस हवाई अड्डे के लिए रखे गए हैं, बिल्कुल गलत है। उन्होंने भाजपा में गुटबाजी का आरोप लगाया और कहा कि एक केंद्रीय मंत्री ने हवाई अड्डा नहीं बनने दिया और पूर्व सीएम ने रेलवे लाइन का काम नहीं होने दिया। भाजपा ने जो हस्ताक्षर अभियान सरकार के खिलाफ चलाया है उस पर चुटकी लेते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को हस्ताक्षर अभियान लोगों से यह पूछने के लिए चलाना चाहिए कि उनको सत्ता से क्यों हटाया। उन्होंने कहा कि जो वॉल्वो गाड़ियां राज्य बिना टैक्स दिये घूम रही हैं उनपर कारवाई की जाएगी। उन्होंने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि देश में कई जगह बड़ी बड़ी गाड़ियां खड़ी हैं जिनपर हिमाचल का नंबर है। करीब 1700 गाड़ियां सरकार द्वारा पकड़ी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों को दलालों और सिस्टम की मिली भगत से हिमाचल का नंबर दिया गया है। सरकार ने इन सभी गाड़ियों पर एक एक लाख का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया है।- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -