- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 17 जून [ विशाल सूद ] ! चम्बा युवक हत्या मामले में हिमाचल प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है।मामला अब दो समुदाय के बीच बन गया है। विपक्षी दल भाजपा ने मामले को जोरो शोरों से उठाते हुए धार्मिक रंग दे दिया है। आज प्रदेश भाजपा ने सभी 12 जिलों में धरने प्रदर्शन किए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा पूरे मामले में एनआईए की जांच की मांग कर रही है। उसके पीछे वजह यह है कि भाजपा आरोपी के तार आतंकी गतिविधियों व हवाला जैसे मामलों में संलिप्त रहने से जोड़ रही हैं। शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सुखविंदर सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और जिस तरह से चंबा में युवक को मौत के घाट उतारा गया। उसके बाद सरकार की संवेदनहीनता सामने आई है। हत्या को लेकर सरकार के बयान दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही हिंदुत्व प्रदेश में कांग्रेस की जीत जैसे कई बयान दे चुके हैं ऐसे में इस हत्या की एनआईए जांच होनी चाहिए। उधर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बेवजह मामले को सियासी तुल देने में लगी हुई है। यह अपनी तरह का ऐसा पहला मामला है जिसमें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बावजूद इसके विपक्ष धरने प्रदर्शन कर रहा है और चंबा में जाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वहां पर आगजनी की और आरोपी के घर जला दिए। भाजपा की एनआईए की जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। जयराम ठाकुर वहां सीधी जांच मांग सकते हैं किसने रोका है। भाजपा लोक सभा चुनाव के लिए इसको मुद्दा बना रही है। यदि भाजपा को राजनीति करनी है तो ओर मुद्दे पर करे। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 17 जून [ विशाल सूद ] ! चम्बा युवक हत्या मामले में हिमाचल प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है।मामला अब दो समुदाय के बीच बन गया है। विपक्षी दल भाजपा ने मामले को जोरो शोरों से उठाते हुए धार्मिक रंग दे दिया है। आज प्रदेश भाजपा ने सभी 12 जिलों में धरने प्रदर्शन किए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा पूरे मामले में एनआईए की जांच की मांग कर रही है। उसके पीछे वजह यह है कि भाजपा आरोपी के तार आतंकी गतिविधियों व हवाला जैसे मामलों में संलिप्त रहने से जोड़ रही हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सुखविंदर सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और जिस तरह से चंबा में युवक को मौत के घाट उतारा गया। उसके बाद सरकार की संवेदनहीनता सामने आई है।
हत्या को लेकर सरकार के बयान दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले ही हिंदुत्व प्रदेश में कांग्रेस की जीत जैसे कई बयान दे चुके हैं ऐसे में इस हत्या की एनआईए जांच होनी चाहिए।
उधर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बेवजह मामले को सियासी तुल देने में लगी हुई है। यह अपनी तरह का ऐसा पहला मामला है जिसमें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बावजूद इसके विपक्ष धरने प्रदर्शन कर रहा है और चंबा में जाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वहां पर आगजनी की और आरोपी के घर जला दिए। भाजपा की एनआईए की जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। जयराम ठाकुर वहां सीधी जांच मांग सकते हैं किसने रोका है। भाजपा लोक सभा चुनाव के लिए इसको मुद्दा बना रही है। यदि भाजपा को राजनीति करनी है तो ओर मुद्दे पर करे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -