- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 26 मई [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठा करने पर अब लाखों रुपए की कमाई हो सकती है। दूध, दही और लस्सी के खाली पैकेट जमा करने पर नकद इनाम मिलेगा। राजधानी में नगर निगम ने एसजेवीएनएल के साथ मिलकर शहर से सिंगल यूज प्लास्टिक हटाने के लिए अभियान की शुरुआत की है। इससे आम शहरी से लेकर वार्ड पार्षद तक अपना योगदान दे सकेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम शिमला के मेल सुरेंद्र चौहान ग्राउंड जीरो पर उतरे और अपने साथ ही पार्षदों के साथ दुकानदारों को जागरूक किया। नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने पर वालों को दो लाख रुपए तक का नकद इनाम दिया जाना है। यह इनाम सफाई कर्मचारियों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का शिमला को साफ सुथरा रखने के लिए बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों के काम को प्रोत्साहित करने के लिए यह राशि उन्हें दी जाएगी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने शिमला के सभी लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। सुरेंद्र चौहान ने बताया कि 31 मई तक शहर के जो वोट दूध, दही और लस्सी के 50 किलो के पैकेट जमा करवाएंगे उन्हें एक लाख रुपए की नकद राशि दी जाएगी। वहीं, 100 किलो सिंगल उस प्लास्टिक जमा करने पर दो लाख तक का इनाम मिलेगा। उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि इस अभियान को सफल बनाएं ताकि शिमला को साफ-सुथरा रखा जा सके। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 26 मई [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठा करने पर अब लाखों रुपए की कमाई हो सकती है। दूध, दही और लस्सी के खाली पैकेट जमा करने पर नकद इनाम मिलेगा।
राजधानी में नगर निगम ने एसजेवीएनएल के साथ मिलकर शहर से सिंगल यूज प्लास्टिक हटाने के लिए अभियान की शुरुआत की है। इससे आम शहरी से लेकर वार्ड पार्षद तक अपना योगदान दे सकेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम शिमला के मेल सुरेंद्र चौहान ग्राउंड जीरो पर उतरे और अपने साथ ही पार्षदों के साथ दुकानदारों को जागरूक किया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने पर वालों को दो लाख रुपए तक का नकद इनाम दिया जाना है। यह इनाम सफाई कर्मचारियों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का शिमला को साफ सुथरा रखने के लिए बहुत बड़ा योगदान है।
ऐसे में सफाई कर्मचारियों के काम को प्रोत्साहित करने के लिए यह राशि उन्हें दी जाएगी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने शिमला के सभी लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। सुरेंद्र चौहान ने बताया कि 31 मई तक शहर के जो वोट दूध, दही और लस्सी के 50 किलो के पैकेट जमा करवाएंगे उन्हें एक लाख रुपए की नकद राशि दी जाएगी। वहीं, 100 किलो सिंगल उस प्लास्टिक जमा करने पर दो लाख तक का इनाम मिलेगा। उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि इस अभियान को सफल बनाएं ताकि शिमला को साफ-सुथरा रखा जा सके।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -