
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला ! 13 मई [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! हिमाचल प्रदेश के तेजतर्रार नेता व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री गांधी परिवार की परंपरागत सीटों रायबरेली व अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। मुकेश अग्रिहोत्री दो दिन रायबरेली व अमेठी में प्रचार की कमान संभालेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में राय बरेली संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान को गति देते हुए कई जनसभाओंं को संबोधित करेंगे। वहीं, मूलत:हिमाचल प्रदेश से संबधित अमेठी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा के पक्ष में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। हिमाचल प्रदेश में स्टार प्रचारक के रूप में प्रदेश भर में चारो लोकसभा सीटों व 6 विधानसभा सीटो पर उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जोरदार प्रचार कर रहे मुकेश अग्रिहोत्री को कांग्रेस हाईकमान ने गांधी परिवार की परंपरागत सीटों पर पार्टी के पक्ष में प्रचार अभियान को धार देने के लिए तैनात करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत मुकेश अग्रिहोत्री 14 मई को हवाई मार्ग से लखनऊ होते हुए रायबरेली पहुंचेगें। यहां पर कांगे्रस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में वह धुंआधार प्रचार करेंगे। वहीं इसके बाद अमेठी में भी कांग्रेस के प्रचार अभियान को गति देंगे। मुकेश अग्रिहोत्री हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है तथा लगातार पांचवी बार हरोली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री बने है। उनकी छवि एक तेजतर्रार नेता की है। प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में मुकेश अग्रिहोत्री के पक्ष में प्रचार के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी विशेष रूप से हरोली विधानसभा क्षेत्र पहुंची थी तथा कांगड़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था। वहीं अब मुकेश अग्रिहोत्री गांधी परिवार की परंपरागत सीट पर राहुल गांधी के प्रचार के लिए जा रहे है। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें उत्तर प्रदेश के रायबरेली व अमेठी संसदीय क्षेत्रों में पार्टी के पक्ष में प्रचार करने के निर्देश दिए है। यह उनके लिए गर्व की बात है कि पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करेंगे। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि एनडीए सरकार का दस साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। जनता महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है। देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। तानाशाही का माहौल व्याप्त है। लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार को बदलने का मन बना लिया है।
शिमला ! 13 मई [ ब्यूरो रिपोर्ट ] ! हिमाचल प्रदेश के तेजतर्रार नेता व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री गांधी परिवार की परंपरागत सीटों रायबरेली व अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
मुकेश अग्रिहोत्री दो दिन रायबरेली व अमेठी में प्रचार की कमान संभालेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में राय बरेली संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान को गति देते हुए कई जनसभाओंं को संबोधित करेंगे। वहीं, मूलत:हिमाचल प्रदेश से संबधित अमेठी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा के पक्ष में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
हिमाचल प्रदेश में स्टार प्रचारक के रूप में प्रदेश भर में चारो लोकसभा सीटों व 6 विधानसभा सीटो पर उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जोरदार प्रचार कर रहे मुकेश अग्रिहोत्री को कांग्रेस हाईकमान ने गांधी परिवार की परंपरागत सीटों पर पार्टी के पक्ष में प्रचार अभियान को धार देने के लिए तैनात करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत मुकेश अग्रिहोत्री 14 मई को हवाई मार्ग से लखनऊ होते हुए रायबरेली पहुंचेगें।
यहां पर कांगे्रस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पक्ष में वह धुंआधार प्रचार करेंगे। वहीं इसके बाद अमेठी में भी कांग्रेस के प्रचार अभियान को गति देंगे। मुकेश अग्रिहोत्री हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है तथा लगातार पांचवी बार हरोली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री बने है। उनकी छवि एक तेजतर्रार नेता की है।
प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में मुकेश अग्रिहोत्री के पक्ष में प्रचार के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी विशेष रूप से हरोली विधानसभा क्षेत्र पहुंची थी तथा कांगड़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था। वहीं अब मुकेश अग्रिहोत्री गांधी परिवार की परंपरागत सीट पर राहुल गांधी के प्रचार के लिए जा रहे है।
मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें उत्तर प्रदेश के रायबरेली व अमेठी संसदीय क्षेत्रों में पार्टी के पक्ष में प्रचार करने के निर्देश दिए है। यह उनके लिए गर्व की बात है कि पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करेंगे।
मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि एनडीए सरकार का दस साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। जनता महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है। देश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। तानाशाही का माहौल व्याप्त है। लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार को बदलने का मन बना लिया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -