- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला,12 मई ,( नरेश शर्मा ) !प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं के बीच में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सरकार में बनाने को लेकर जंग छिड़ गई है। प्रदेश कांग्रेस के दोनों ही दलों के बड़े नेता हाईकमान को अपनी-अपनी लिस्ट सौंप आए हैं। इस लिस्ट में दोनों ने एक एक दर्जन अपने नजदीकी नेताओं के नाम दिए हैं। अब कांग्रेस के भीतर राज्य सरकार के विभिन्न निगम व बोर्डों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद को लेकर जंग तेज होने की उम्मीद दिख रही है। प्रदेश में वर्तमान में राज्य परिवहन निगम सभी जिलों की एपीएमसी मार्केटिंग, बोर्ड राज्य प्रदूषण बोर्ड से लेकर 2 दर्जन के करीब ऐसे बोर्ड निगम खाली पड़े हैं, जिन्हें अपने चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का इंतजार है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की राज्य अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दोनों ही अपने नजदीकी नेताओं को इन पदों पर ताजपोशी चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने लंबे समय से लॉबिंग भी शुरू की थी। बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली से सरकार की दशा और दिशा तय कर लौटे हैं। गुरुवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला पहुंचे। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री की कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ कई अहम मुद्दों पर वार्ता हुई। सुक्खू ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी के साथ राजनीतिक मुलाकातें होती रहती है,शुक्ला पार्टी इंचार्ज है। ऐसे में उनके साथ मिलना चला रहता है।इस दौरान चर्चा हुई कि आगे सरकार ने क्या करना है, इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के वादों को लेकर भी चर्चा हुई है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब पर उन्होंने कहा कि जब भी यह संभव होगा, सबसे पहले मीडिया को मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान से मंत्रियों के नाम की चिट्ठी आने का इंतजार है और चिट्ठी आने पर ही पता चलेगा कि कौन मंत्री बनेगा। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला,12 मई ,( नरेश शर्मा ) !प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं के बीच में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सरकार में बनाने को लेकर जंग छिड़ गई है। प्रदेश कांग्रेस के दोनों ही दलों के बड़े नेता हाईकमान को अपनी-अपनी लिस्ट सौंप आए हैं। इस लिस्ट में दोनों ने एक एक दर्जन अपने नजदीकी नेताओं के नाम दिए हैं। अब कांग्रेस के भीतर राज्य सरकार के विभिन्न निगम व बोर्डों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद को लेकर जंग तेज होने की उम्मीद दिख रही है।
प्रदेश में वर्तमान में राज्य परिवहन निगम सभी जिलों की एपीएमसी मार्केटिंग, बोर्ड राज्य प्रदूषण बोर्ड से लेकर 2 दर्जन के करीब ऐसे बोर्ड निगम खाली पड़े हैं, जिन्हें अपने चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का इंतजार है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की राज्य अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दोनों ही अपने नजदीकी नेताओं को इन पदों पर ताजपोशी चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने लंबे समय से लॉबिंग भी शुरू की थी।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली से सरकार की दशा और दिशा तय कर लौटे हैं। गुरुवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला पहुंचे। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री की कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ कई अहम मुद्दों पर वार्ता हुई। सुक्खू ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी के साथ राजनीतिक मुलाकातें होती रहती है,शुक्ला पार्टी इंचार्ज है। ऐसे में उनके साथ मिलना चला रहता है।इस दौरान चर्चा हुई कि आगे सरकार ने क्या करना है, इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के वादों को लेकर भी चर्चा हुई है।
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब पर उन्होंने कहा कि जब भी यह संभव होगा, सबसे पहले मीडिया को मंत्रिमंडल विस्तार की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार कभी भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान से मंत्रियों के नाम की चिट्ठी आने का इंतजार है और चिट्ठी आने पर ही पता चलेगा कि कौन मंत्री बनेगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -