- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 28 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज समाप्त हो गया। जिसमें 15 बैठकें आयोजित की गई। सत्र में 572 तारांकित और 196 आतारांकित प्रश्न चर्चा में आए। नियम 46 और 61 के तहत भी तीन तीन विषय सदन में आए। नियम 62 के तहत 10 विषय चर्चा में लाए गए। नियम 130 के तहत 14 विषय आए लेकिन इन पर चर्चा नहीं हुई। नियम 101 के तहत 7 विषय सदन में लाए गए, जबकि नियम 324 के 1विषय चर्चा में आया। सदन में शून्य काल के दौरान 24 विषय प्राप्त हुए, जिनमें से 15 विषय पर चर्चा हुई। 15 दिनों में 73 घंटे सदन कि कार्यवाही चली। जिसके चलते 110 फीसदी उत्पादकता रही। जबकि आठ बिल पास किए गए। सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित। हिमाचल प्रदेश संगठित अपराध निवारण और नियंत्रण विधेयक 2025 पारित, नशे के खिलाफ बिल और वेतन भत्तों को लेकर तीन महत्वपूर्ण बिल पारित किए है। नशे और अपराधों में संलिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी सज़ा का प्रावधान है।इसी के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
शिमला , 28 मार्च [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज समाप्त हो गया। जिसमें 15 बैठकें आयोजित की गई। सत्र में 572 तारांकित और 196 आतारांकित प्रश्न चर्चा में आए। नियम 46 और 61 के तहत भी तीन तीन विषय सदन में आए।
नियम 62 के तहत 10 विषय चर्चा में लाए गए। नियम 130 के तहत 14 विषय आए लेकिन इन पर चर्चा नहीं हुई। नियम 101 के तहत 7 विषय सदन में लाए गए, जबकि नियम 324 के 1विषय चर्चा में आया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
सदन में शून्य काल के दौरान 24 विषय प्राप्त हुए, जिनमें से 15 विषय पर चर्चा हुई। 15 दिनों में 73 घंटे सदन कि कार्यवाही चली। जिसके चलते 110 फीसदी उत्पादकता रही। जबकि आठ बिल पास किए गए। सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।
हिमाचल प्रदेश संगठित अपराध निवारण और नियंत्रण विधेयक 2025 पारित, नशे के खिलाफ बिल और वेतन भत्तों को लेकर तीन महत्वपूर्ण बिल पारित किए है। नशे और अपराधों में संलिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी सज़ा का प्रावधान है।इसी के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -