- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 01 मार्च [ विशाल सूद ] : भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने शिमला से जारी बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संकट सरकार की लापरवाह नीतियों और 2022 के चुनावों में की गई दस गारंटियों की वजह से उत्पन्न हुआ है। बरागटा ने आरोप लगाया कि सरकार अब हिंदू मंदिरों से वित्तीय सहायता मांग रही है, जबकि अन्य धार्मिक संस्थानों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने इसे कांग्रेस सरकार की हिंदू विरोधी मानसिकता करार दिया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के 30 मंदिरों को पत्र लिखकर आर्थिक सहायता मांगी है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि सरकार अपने आर्थिक कुप्रबंधन को ठीक करने के बजाय धार्मिक संस्थानों से पैसा जुटाने में लगी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश पर कुल कर्ज 1,00,000 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है, जो देश में सबसे अधिक है। बरागटा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वित्तीय संकट से उबरने के लिए सरकार को अपने खर्चों को नियंत्रित करना चाहिए, न कि धार्मिक स्थलों से चंदा मांगकर जनता की आस्था को ठेस पहुंचानी चाहिए।
शिमला , 01 मार्च [ विशाल सूद ] : भाजपा प्रवक्ता चेतन बरागटा ने शिमला से जारी बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संकट सरकार की लापरवाह नीतियों और 2022 के चुनावों में की गई दस गारंटियों की वजह से उत्पन्न हुआ है।
बरागटा ने आरोप लगाया कि सरकार अब हिंदू मंदिरों से वित्तीय सहायता मांग रही है, जबकि अन्य धार्मिक संस्थानों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने इसे कांग्रेस सरकार की हिंदू विरोधी मानसिकता करार दिया।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के 30 मंदिरों को पत्र लिखकर आर्थिक सहायता मांगी है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि सरकार अपने आर्थिक कुप्रबंधन को ठीक करने के बजाय धार्मिक संस्थानों से पैसा जुटाने में लगी हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश पर कुल कर्ज 1,00,000 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है, जो देश में सबसे अधिक है। बरागटा ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वित्तीय संकट से उबरने के लिए सरकार को अपने खर्चों को नियंत्रित करना चाहिए, न कि धार्मिक स्थलों से चंदा मांगकर जनता की आस्था को ठेस पहुंचानी चाहिए।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -