- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 24 मार्च [ विशाल सूद ] ! कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि मामले में सूरत कोर्ट द्वारा 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद देशभर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। हिमाचल में भी जगह जगह कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। वहीं राजधानी शिमला में भी विधानसभा के बाहर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायकों ने काली पट्टियां बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा पर राहुल गांधी को बदनाम करने के आरोप लगाए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और लोगों के बीच यह पेश किया जा रहा है कि उन्होंने कोई गलत बयान दिया है। जबकि रैलियों में अक्सर नेता एक दूसरे के खिलाफ भाषण के माध्यम से आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं लेकिन इस तरह से बदनाम करने की मंशा से किसी के खिलाफ मामला बनाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल राहुल गांधी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आज जनता की यदि कोई नेता आवाज उठा रहा है तो वह राहुल गांधी है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए और लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा की। उनके परिवार से दोनों प्रधानमंत्री बने और दोनों ही प्रधानमंत्रियों ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर राजनीतिक रोटियां सेकने के आरोप लगाकर और निर्दोष को दोषी ठहराने की कोशिश की जा रही है जिसके खिलाफ कांग्रेस ने आज यहां प्रदर्शन किया है और कांग्रेस विधायक दल राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -