- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 01 जून [ विशाल सूद ] ! केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए है ओर भाजपा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए देश भर में जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसी के तहत हिमाचल में भी भाजपा द्वारा आज से अभियान की शुरुआत की है और यह अभियान 30 जून तक चलेगा। राजधानी शिमला में पूर्व भाजपा अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप की अगवाई में सीटीओ से लोअर बाजार होते हुए शेरे पंजाब तक रैली निकाली गई जिसमें पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित अन्य नेता मौजूद रहे। सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे हो गए है और 9 साल में पीएम मोदी की उपलब्धियों को आम जन तक पहुचाने के लिए जन सम्पर्क अभियान शुरू किया गया है। हिमाचल में भी आज से यह अभियान शुरू किया गया है और अलग अलग जिलों में वरिष्ठ नेता अभियान का शुभारंभ कर रहे है। शिमला में भी आज से अभियान शुरू किया गया है और इस अभियान के तहत जहा लोगो के घर घर जा कर मोदी सरकार की उपलब्धिया बताई जाएगी।इसके अलावा व्यपारी वर्ग के साथ बैठको का आयोजन भी होगा। उन्होंने कहा मोदी सरकार के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास हुआ है। आज देश की बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत उभरा है। देश मे तेज गति से हाइवे बनाने, रेल विस्तार ,हवाई सेवाओ का विस्तार हुआ है। इसके अलावा गरीबो को आवास, गैस कनेक्शन देने के साथ अन्य क्षेत्र में विकास कार्य हुए। इन विकास कार्यो को आम जनता तक पहुचाने के लिए ही भाजपा द्वारा जन सम्पर्क अभियान शुरू किया गया है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
शिमला , 01 जून [ विशाल सूद ] ! केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए है ओर भाजपा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए देश भर में जनसंपर्क अभियान शुरू किया है।
इसी के तहत हिमाचल में भी भाजपा द्वारा आज से अभियान की शुरुआत की है और यह अभियान 30 जून तक चलेगा। राजधानी शिमला में पूर्व भाजपा अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप की अगवाई में सीटीओ से लोअर बाजार होते हुए शेरे पंजाब तक रैली निकाली गई जिसमें पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे हो गए है और 9 साल में पीएम मोदी की उपलब्धियों को आम जन तक पहुचाने के लिए जन सम्पर्क अभियान शुरू किया गया है। हिमाचल में भी आज से यह अभियान शुरू किया गया है और अलग अलग जिलों में वरिष्ठ नेता अभियान का शुभारंभ कर रहे है। शिमला में भी आज से अभियान शुरू किया गया है और इस अभियान के तहत जहा लोगो के घर घर जा कर मोदी सरकार की उपलब्धिया बताई जाएगी।इसके अलावा व्यपारी वर्ग के साथ बैठको का आयोजन भी होगा।
उन्होंने कहा मोदी सरकार के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास हुआ है। आज देश की बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत उभरा है। देश मे तेज गति से हाइवे बनाने, रेल विस्तार ,हवाई सेवाओ का विस्तार हुआ है। इसके अलावा गरीबो को आवास, गैस कनेक्शन देने के साथ अन्य क्षेत्र में विकास कार्य हुए। इन विकास कार्यो को आम जनता तक पहुचाने के लिए ही भाजपा द्वारा जन सम्पर्क अभियान शुरू किया गया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -