देहरा से भाजपा प्रतयाशी होशियार सिंह के नामांकन में विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे कांग्रेस पर साधा निशाना कहा उपचुनावों में जो करोड़ों रुपया खर्च हो रहा, उसकी दोषी सुक्खू सरकार कहा विधायकों ने हिम्मत के साथ यह फैंसला लिया कि प्रदेश में प्रताड़ित व जलील करने वाली राजनीति से हमें अलग होना है उन्होंनें कहा खुद उनकी के ही पार्टी के कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
कांगडा , 21 जून ! विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देहरा में कहा प्रदेश में जो उपचुनाव हो रहे हैं तथा उनके उपर करोड़ों रुपया खर्च हो रहा है उसकी दोषी सुक्खू सरकार है। जयराम ठाकुर देहरा से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह का नामाकंन पत्र भरने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ भी हो सकते थे, परंतु कांग्रेस सरकार ने ऐसा होने नही दिया, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। इन तीन चुनावों को बिना बजह से टाला गया। उन्होंने कहा सह सारे हालात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कारण बने है। अपने विधायकों को विश्वास में न लेना, उनकी बातों को नही सुनना तथा उनके साथ मिलकर काम न करना, विकास के कार्यों को रोके रखना उन सबसे कारण विधायकों में नाराजगी पैदा हुई हैं। उन्होंनें कहा खुद उनकी के ही पार्टी के कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायकों के जो यह चुनाव हो रहे हैं उन विधायकों ने हिम्मत के साथ यह फैंसला लिया कि प्रदेश में प्रताड़ित व जलील करने वाली राजनीति से हमें अलग होना है। उन्होंने कहा कि देहरा से भाजपा की जीत सुनिश्चित है तथा होशियार सिंह भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि होशियार सिंह ने देहरा का नेतृत्व बहुत बढ़िया ढंग से किया है तथा वे लगातार दो बार देहरा से आजाद उम्मीदवार चुनाव जीते हैं।
कांगडा , 21 जून ! विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देहरा में कहा प्रदेश में जो उपचुनाव हो रहे हैं तथा उनके उपर करोड़ों रुपया खर्च हो रहा है उसकी दोषी सुक्खू सरकार है। जयराम ठाकुर देहरा से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह का नामाकंन पत्र भरने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ भी हो सकते थे, परंतु कांग्रेस सरकार ने ऐसा होने नही दिया, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
इन तीन चुनावों को बिना बजह से टाला गया। उन्होंने कहा सह सारे हालात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कारण बने है। अपने विधायकों को विश्वास में न लेना, उनकी बातों को नही सुनना तथा उनके साथ मिलकर काम न करना, विकास के कार्यों को रोके रखना उन सबसे कारण विधायकों में नाराजगी पैदा हुई हैं। उन्होंनें कहा खुद उनकी के ही पार्टी के कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायकों के जो यह चुनाव हो रहे हैं उन विधायकों ने हिम्मत के साथ यह फैंसला लिया कि प्रदेश में प्रताड़ित व जलील करने वाली राजनीति से हमें अलग होना है। उन्होंने कहा कि देहरा से भाजपा की जीत सुनिश्चित है तथा होशियार सिंह भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि होशियार सिंह ने देहरा का नेतृत्व बहुत बढ़िया ढंग से किया है तथा वे लगातार दो बार देहरा से आजाद उम्मीदवार चुनाव जीते हैं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -