- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 25 मई [ के एस प्रेमी ] ! हिमाचल प्रदेश में लोक सभा के चुनाव भले ही अगले महीने की पहली तारीख को होना निश्चित हुए है पर वहीं दोनो राष्ट्रीय पार्टी के दिगज्ज नेता देव भूमि चम्बा में लगातार रैली कर लोगों को अपनी और आकर्षित करने में जुटे हुए है। आपको बता दे कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एक सप्ताह पूर्व इसी महीने की 18, तारीख को चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में एक बहुत बड़ी रैली को संबोधित कर चुके है तो वहीं अब दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 27, तारीख को इस चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में एक रैली को संबोधित करने जा रही है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता एवं स्थानीय लोग कयास लगा रहे है कि होने वाली प्रियंका गांधी की इस रैली में हजारों लोग शिरकत करेंगे और यह रैली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहीं ज्यादा बड़ी और लाभदायक होगी। चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में अगले दो दिनों के बाद यानी 27, मई को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आ रही है। जोकि इसी चौगान में एक रैली को संबोधित करेंगी। आने वाले समय में यह रैली कितनी महत्वपूर्ण और लोगों के दिलो में इसका क्या प्रभाव छोड़ेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा। वहीं चम्बा सदर से कांग्रेस के विधायक नीरज नैय्यर होने वाली इस रैली को बहुत ही कामयाब रैली बता रहे है।उन्होंने बताया कि 27, तारीख को सुबह 10,बजे प्रियंका गांधी का दौरा फाइनल हो चुका है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 50,के दशक में पंडित जवाहर लाल नेहरू चम्बा आए थे, और उसके बाद 80, के दशक में इंद्रागांधी भी आई थी, 85 में राजीव गांधी आए थे तो 2017, में राहुल गांधी चम्बा आए थे और उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए हमारी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चम्बा के इसी चौगान में चम्बा की जनता को संबोधित करेंगी। चम्बा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि प्रियंका गांधी इस दौरे के दौरान कांगड़ा चम्बा लोकसभा सीट से प्रतियाशी आनंद शर्मा के पक्ष में वोट मांगेगी। इनका मानना है कि प्रदेश की चारों लोकसभा की सीट कांग्रेस ही जीतेगी तो वहीं जो सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव हो रहे है उन सभी सीटों पर भी कांग्रेस ही विजय होगी। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश हांडा और स्थानीय निवासी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के जुमलो से लोग अब अच्छी तरह से वाकिफ हो चुके है और अब लोग कद्दापी भाजपा को अपना वोट नही देंगे। उन्होंने बताया कि हमारे चम्बा का बड़ा ही सौभाग्य है कि कांगड़ा चम्बा के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक ऐसे दिग्गज नेता को मैदान में उतारा है जोकि अंतर्राष्ट्रीय सोच को रखते है उनका भाजपा के प्रत्याशी से क्या मुकाबला। इन लोगों का कहना है कांग्रेस पार्टी से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ प्रदेश की जनता में इस समय काफी जोश देखने को मिल रहा है। और यह सभी बदलाव चाहते है।
चम्बा , 25 मई [ के एस प्रेमी ] ! हिमाचल प्रदेश में लोक सभा के चुनाव भले ही अगले महीने की पहली तारीख को होना निश्चित हुए है पर वहीं दोनो राष्ट्रीय पार्टी के दिगज्ज नेता देव भूमि चम्बा में लगातार रैली कर लोगों को अपनी और आकर्षित करने में जुटे हुए है।
आपको बता दे कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एक सप्ताह पूर्व इसी महीने की 18, तारीख को चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में एक बहुत बड़ी रैली को संबोधित कर चुके है तो वहीं अब दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 27, तारीख को इस चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में एक रैली को संबोधित करने जा रही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता एवं स्थानीय लोग कयास लगा रहे है कि होने वाली प्रियंका गांधी की इस रैली में हजारों लोग शिरकत करेंगे और यह रैली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कहीं ज्यादा बड़ी और लाभदायक होगी।
चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में अगले दो दिनों के बाद यानी 27, मई को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आ रही है। जोकि इसी चौगान में एक रैली को संबोधित करेंगी। आने वाले समय में यह रैली कितनी महत्वपूर्ण और लोगों के दिलो में इसका क्या प्रभाव छोड़ेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
वहीं चम्बा सदर से कांग्रेस के विधायक नीरज नैय्यर होने वाली इस रैली को बहुत ही कामयाब रैली बता रहे है।उन्होंने बताया कि 27, तारीख को सुबह 10,बजे प्रियंका गांधी का दौरा फाइनल हो चुका है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 50,के दशक में पंडित जवाहर लाल नेहरू चम्बा आए थे, और उसके बाद 80, के दशक में इंद्रागांधी भी आई थी, 85 में राजीव गांधी आए थे तो 2017, में राहुल गांधी चम्बा आए थे और उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए हमारी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चम्बा के इसी चौगान में चम्बा की जनता को संबोधित करेंगी।
चम्बा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि प्रियंका गांधी इस दौरे के दौरान कांगड़ा चम्बा लोकसभा सीट से प्रतियाशी आनंद शर्मा के पक्ष में वोट मांगेगी। इनका मानना है कि प्रदेश की चारों लोकसभा की सीट कांग्रेस ही जीतेगी तो वहीं जो सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव हो रहे है उन सभी सीटों पर भी कांग्रेस ही विजय होगी।
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश हांडा और स्थानीय निवासी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के जुमलो से लोग अब अच्छी तरह से वाकिफ हो चुके है और अब लोग कद्दापी भाजपा को अपना वोट नही देंगे। उन्होंने बताया कि हमारे चम्बा का बड़ा ही सौभाग्य है कि कांगड़ा चम्बा के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक ऐसे दिग्गज नेता को मैदान में उतारा है जोकि अंतर्राष्ट्रीय सोच को रखते है उनका भाजपा के प्रत्याशी से क्या मुकाबला। इन लोगों का कहना है कांग्रेस पार्टी से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ प्रदेश की जनता में इस समय काफी जोश देखने को मिल रहा है। और यह सभी बदलाव चाहते है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -