
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ! चम्बा में कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। चंबा के सिल्लाघ्राट में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधान, पूर्व प्रधान सहित 100 से अधिक लोगों ने एक साथ कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस सरकार की नीतियों व सदर विधायक के व्यक्तित्व सहित उनकी कार्यशैली व ईमानदारी से प्रभावित होकर ये सभी लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं। जिनमें मुख्य रूप से प्रधान ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट रीना देवी, पूर्व प्रधान धमेंद्र उर्फ काला सहित 100 लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है। सदर विधायक नीरज नैयर ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का हार पहना कर स्वागत किया है। साथ ही कहा कि पार्टी में शामिल होने वाली इन सभी लोगों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। कहा कि चंबा सदर में विकास को गति देने के साथ लोगों की समस्याओं को हल करना ही उनकी प्राथमिकता है। जिसके लिए उनकी ओर से दिन रात प्रयास किए जा रहे हैं। चंबा में बरसों से चली आ रही समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रख कर उनका समाधान किया जा रहा है। ताकि लोगों को सुविधा मिले। कहा कि चंबा के विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री सुखविदंर सिंह सुक्खू के नेतृत्व व लोगों के सहयोग से चंबा सदर में कई महत्वपूर्ण कार्य होंगे। उन्होंने लोगों से मिलने वाले अपार के लिए भी आभार जताया है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चंबा खंड विशाल वनवल, ओम प्रकाश, सुरेश ठाकुर, मुकेश वेदी, राकेश वेदी, अमन मिर्जा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।
चम्बा ! चम्बा में कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। चंबा के सिल्लाघ्राट में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधान, पूर्व प्रधान सहित 100 से अधिक लोगों ने एक साथ कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस सरकार की नीतियों व सदर विधायक के व्यक्तित्व सहित उनकी कार्यशैली व ईमानदारी से प्रभावित होकर ये सभी लोग कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
जिनमें मुख्य रूप से प्रधान ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट रीना देवी, पूर्व प्रधान धमेंद्र उर्फ काला सहित 100 लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा है। सदर विधायक नीरज नैयर ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का हार पहना कर स्वागत किया है। साथ ही कहा कि पार्टी में शामिल होने वाली इन सभी लोगों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। कहा कि
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
चंबा सदर में विकास को गति देने के साथ लोगों की समस्याओं को हल करना ही उनकी प्राथमिकता है। जिसके लिए उनकी ओर से दिन रात प्रयास किए जा रहे हैं। चंबा में बरसों से चली आ रही समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रख कर उनका समाधान किया जा रहा है। ताकि लोगों को सुविधा मिले। कहा कि चंबा के विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री सुखविदंर सिंह सुक्खू के नेतृत्व व लोगों के सहयोग से चंबा सदर में कई महत्वपूर्ण कार्य होंगे। उन्होंने लोगों से मिलने वाले अपार के लिए भी आभार जताया है। इस मौके पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चंबा खंड विशाल वनवल, ओम प्रकाश, सुरेश ठाकुर, मुकेश वेदी, राकेश वेदी, अमन मिर्जा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -