- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 12 जुलाई ! लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज को मंडी में विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात की समीक्षा की। सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उनके साथ रहीं। इस दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण बंद सड़कों की बहाली का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। प्रदेश में मौसम साफ रहने पर अगले 12 घंटे में 700 सड़कें बहाल कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि बारिश और बाढ़ से प्रदेश में 1100 सड़कें अवरुद्ध हुई हैं। अन्य सड़कों को भी खोलने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी पूरी मशीनरी के साथ फील्ड में डटे हैं। लोक निर्माण विभाग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आपदा की घड़ी में दिनरात लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी है। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को 80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी किया है, ताकि फौरी तौर पर रिस्टोरेशन कार्यों को गति दी जा सके।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा से लोक निर्माण विभाग को करीब 13 सौ करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। मंत्री ने बताया कि उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक लेकर उनसे नेशनल हाईवे सुचारू करने को कहा है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी बात की है, जिसपर उन्होंने हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
मंडी , 12 जुलाई ! लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज को मंडी में विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात की समीक्षा की। सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उनके साथ रहीं।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण बंद सड़कों की बहाली का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। प्रदेश में मौसम साफ रहने पर अगले 12 घंटे में 700 सड़कें बहाल कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि बारिश और बाढ़ से प्रदेश में 1100 सड़कें अवरुद्ध हुई हैं। अन्य सड़कों को भी खोलने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
लोक निर्माण विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी पूरी मशीनरी के साथ फील्ड में डटे हैं। लोक निर्माण विभाग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आपदा की घड़ी में दिनरात लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी है। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को 80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट जारी किया है, ताकि फौरी तौर पर रिस्टोरेशन कार्यों को गति दी जा सके।उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा से लोक निर्माण विभाग को करीब 13 सौ करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। मंत्री ने बताया कि उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक लेकर उनसे नेशनल हाईवे सुचारू करने को कहा है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी बात की है, जिसपर उन्होंने हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -