- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 14 जुलाई ! भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मंडी पहुंचे। उन्होंने इस दौरान पंचवक्त्र महादेव मंदिर मे आई बाढ का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भीषण बाढ़ के बावजूद मंदिर पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसमें स्थापित भगवान महादेव समेत सभी विग्रह यथास्थान स्थापित एवं सुरक्षित हैं।जेपी नड्डा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह प्रदेश सरकार के साथ है और केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग मिल रहा है। एनडीआरएफ़ और वायु सेना के जवान अपने जान की परवाह किए बिना लोगों को निकालने में तत्पर हैं। कई जगहों से लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह मनाली और अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगे। जेपी नड्डा ने कहा कि हम इस आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार के साथ है और हर यथासंभव मदद केंद्र सरकार से दी जाएगी उन्होंने कहा कि इस आपदा से निपटने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ गृह मंत्री अमित शाह और पीएम के साथ बात हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा का समय है इससे निकलने के लिए केंद्र सरकार और भाजपा प्रदेश सरकार के साथ है। इसके उपरांत जेपी नड्डा पंडोह और कुल्लु मनाली में भी बाढ़ से प्रभावित परिस्थितियों का जायजा लेंगे।
मंडी , 14 जुलाई ! भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित भाजपा पदाधिकारी बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मंडी पहुंचे। उन्होंने इस दौरान पंचवक्त्र महादेव मंदिर मे आई बाढ का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि भीषण बाढ़ के बावजूद मंदिर पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसमें स्थापित भगवान महादेव समेत सभी विग्रह यथास्थान स्थापित एवं सुरक्षित हैं।जेपी नड्डा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह प्रदेश सरकार के साथ है और केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग मिल रहा है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
एनडीआरएफ़ और वायु सेना के जवान अपने जान की परवाह किए बिना लोगों को निकालने में तत्पर हैं। कई जगहों से लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह मनाली और अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगे।
जेपी नड्डा ने कहा कि हम इस आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार के साथ है और हर यथासंभव मदद केंद्र सरकार से दी जाएगी उन्होंने कहा कि इस आपदा से निपटने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ गृह मंत्री अमित शाह और पीएम के साथ बात हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा का समय है इससे निकलने के लिए केंद्र सरकार और भाजपा प्रदेश सरकार के साथ है। इसके उपरांत जेपी नड्डा पंडोह और कुल्लु मनाली में भी बाढ़ से प्रभावित परिस्थितियों का जायजा लेंगे।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -