- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 4 फरवरी [ विशाल सूद ] ! भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्लानिंग की बैठकें सिर्फ रस्म अदायगी के लिए नहीं होतीं, बल्कि उनका असली उद्देश्य प्रदेश के विकास की दिशा तय करना और जनता को लाभ पहुंचाना होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि पिछली प्लानिंग बैठकों में जो कार्य स्वीकृत किए गए थे, उनमें से कितनों पर वास्तव में अमल हुआ? राकेश जमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा संगठन की चिंता करने के बजाय अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद से ही विकास को दरकिनार कर भाई-भतीजावाद, मित्रवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगी हुई है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की बजाय मुख्यमंत्री अपने चहेतों और कांग्रेस नेताओं के करीबियों को बैकडोर एंट्री देकर सरकारी नौकरियां बांट रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के हर नागरिक का विकास होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस सरकार में चुनिंदा जिलों और खास वर्गों को ही फायदा पहुंचाने की राजनीति की जा रही है भाजपा मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि सरकार बार-बार प्लानिंग बैठकों के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कांग्रेस सरकार की कार्यशैली दिखावटी है और उसकी प्लानिंग बैठकें केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के बजाय जनता को गुमराह करने में व्यस्त हैं। पिछली बैठकों में लिए गए फैसलों पर कोई अमल नहीं हुआ और योजनाएं सिर्फ फाइलों में दबी पड़ी हैं। बैकडोर एंट्री से अपनों को फायदा, बेरोजगार युवाओं से धोखा राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवा सरकार से नौकरियों की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू अपने करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ही बैकडोर से नौकरी दिलवाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार थी, तब पारदर्शिता के आधार पर नौकरियां दी गईं, लेकिन कांग्रेस सरकार में योग्यता को दरकिनार कर "अपनों को रोजगार, दूसरों को इंतजार" की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को बताना चाहिए कि कितने पदों पर बैकडोर एंट्री से भर्तियां की गईं, कितने ठेकेदारों को नियमों को दरकिनार कर लाभ पहुंचाया गया और किन विभागों में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को ताक पर रखकर मनमानी नियुक्तियां की गईं? भाजपा मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रही है। जनता को राहत देने के बजाय, टैक्स बढ़ाकर उनकी जेब काटी जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी के इस दौर में सरकार को रोजगार देने, सड़कों, अस्पतालों और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन इसके बजाय सरकार अपनों की जेब भरने में लगी हुई है।भाजपा जनता के साथ, कांग्रेस के भ्रष्टाचार का करेगी पर्दाफाश राकेश जमवाल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार की इस तानाशाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी मजबूती से आवाज उठाएगी। भाजपा कार्यकर्ता जनता को बताएंगे कि किस तरह यह सरकार पारदर्शिता की बजाय भाई-भतीजावाद और मित्रवाद को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास को नुकसान पहुंचा रही है।उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस सरकार की सच्चाई अब भली-भांति समझ चुकी है। मुख्यमंत्री को अब झूठे दावे करने बंद करने चाहिए और यदि वह वास्तव में हिमाचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, तो बैकडोर एंट्री और भाई-भतीजावाद को रोककर पारदर्शी तरीके से शासन करें।
मंडी , 4 फरवरी [ विशाल सूद ] ! भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्लानिंग की बैठकें सिर्फ रस्म अदायगी के लिए नहीं होतीं, बल्कि उनका असली उद्देश्य प्रदेश के विकास की दिशा तय करना और जनता को लाभ पहुंचाना होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि पिछली प्लानिंग बैठकों में जो कार्य स्वीकृत किए गए थे, उनमें से कितनों पर वास्तव में अमल हुआ?
राकेश जमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को भाजपा संगठन की चिंता करने के बजाय अपने संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के बाद से ही विकास को दरकिनार कर भाई-भतीजावाद, मित्रवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगी हुई है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की बजाय मुख्यमंत्री अपने चहेतों और कांग्रेस नेताओं के करीबियों को बैकडोर एंट्री देकर सरकारी नौकरियां बांट रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के हर नागरिक का विकास होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस सरकार में चुनिंदा जिलों और खास वर्गों को ही फायदा पहुंचाने की राजनीति की जा रही है
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
भाजपा मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि सरकार बार-बार प्लानिंग बैठकों के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कांग्रेस सरकार की कार्यशैली दिखावटी है और उसकी प्लानिंग बैठकें केवल कागजों तक सीमित रह गई हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के बजाय जनता को गुमराह करने में व्यस्त हैं। पिछली बैठकों में लिए गए फैसलों पर कोई अमल नहीं हुआ और योजनाएं सिर्फ फाइलों में दबी पड़ी हैं।
बैकडोर एंट्री से अपनों को फायदा, बेरोजगार युवाओं से धोखा
राकेश जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवा सरकार से नौकरियों की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू अपने करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ही बैकडोर से नौकरी दिलवाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार थी, तब पारदर्शिता के आधार पर नौकरियां दी गईं, लेकिन कांग्रेस सरकार में योग्यता को दरकिनार कर "अपनों को रोजगार, दूसरों को इंतजार" की नीति अपनाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को बताना चाहिए कि कितने पदों पर बैकडोर एंट्री से भर्तियां की गईं, कितने ठेकेदारों को नियमों को दरकिनार कर लाभ पहुंचाया गया और किन विभागों में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को ताक पर रखकर मनमानी नियुक्तियां की गईं?
भाजपा मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार सिर्फ दिखावे की राजनीति कर रही है। जनता को राहत देने के बजाय, टैक्स बढ़ाकर उनकी जेब काटी जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी के इस दौर में सरकार को रोजगार देने, सड़कों, अस्पतालों और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन इसके बजाय सरकार अपनों की जेब भरने में लगी हुई है।भाजपा जनता के साथ, कांग्रेस के भ्रष्टाचार का करेगी पर्दाफाश
राकेश जमवाल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार की इस तानाशाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी मजबूती से आवाज उठाएगी। भाजपा कार्यकर्ता जनता को बताएंगे कि किस तरह यह सरकार पारदर्शिता की बजाय भाई-भतीजावाद और मित्रवाद को बढ़ावा देकर प्रदेश के विकास को नुकसान पहुंचा रही है।उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस सरकार की सच्चाई अब भली-भांति समझ चुकी है। मुख्यमंत्री को अब झूठे दावे करने बंद करने चाहिए और यदि वह वास्तव में हिमाचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, तो बैकडोर एंट्री और भाई-भतीजावाद को रोककर पारदर्शी तरीके से शासन करें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -