- विज्ञापन (Article Top Ad) -
लाहौल , 13 अप्रैल [ रंजीत लाहौली ] ! जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल में पहली मर्तबा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है | समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति सुमित खिमटा ने आज काजा उपमंडल मुख्यालय में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के आयोजन में समुचित प्रबंधों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने अतिरिक्त उपायुक्त काजा अभिषेक वर्मा ने मुख्यमंत्री जी के दौरे के दौरान आवश्यक प्रबंधों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी भी बैठक में विशेष तौर पर मौजूद लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर जी के साथ भी सांझा की | बैठक के उपरांत उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं 14 अप्रैल को कल माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री सुखविंदर सिंह ठाकुर जी हेलीकॉप्टर के माध्यम से सगनम हेलीपैड पर 12 बज के 15 मिनट पर पहुंचेंगे और सगनम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा | 12:45 बजे के करीब मुख्यमंत्री जी कुंगरी गोम्पा में स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे | कुंगरी गोम्पा में दोपहर बाद डंखर गांव में पुराने गोम्पा में भी दर्शन व पूजा अर्चना के लिए जाएंगे और लोगों को भी संबोधित करेंगे | शाम 5 बजे के करीब नये परिधि गृह काजा में काजा पंचायत निवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और वे लोगों से भी मिलेंगे | रात्रि ठहराव नये परिधि गृह काजा में ही रहेगा | 15 अप्रैल को प्रातः 10 बजे काजा मोनेस्ट्री में जाने का भी उनका कार्यक्रम है और इसके उपरांत मुख्यमंत्री जी राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के अध्यक्षता करेंगे | 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे और हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्म्ड फोर्स के पुरुष व महिला दल, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस फॉक्स कंपनी, हिमाचल प्रदेश यातायात पुलिस, हिमाचल होमगार्ड के जवान तथा जवाहर नवोदय विद्यालय काजा के विद्यार्थियों की एनसीसी व स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट व सलामी दी जाएगी। मुख्यमंत्री के प्रदेशवासियों के संबोधन के बाद हिमाचल गौरव पुरस्कार से भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले शख्सियत सम्मानित किए जाएंगे| स्पीति के छम नृत्य की प्रस्तुति के आगाज से अन्य जिलों की सांस्कृतिक दल रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जिला के स्थानीय कर्मचारियों को भी असाधारण कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा | मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण भी किया जाएगा और जागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा | कार्यक्रम में विशेष आकर्षण स्थानीय स्पीति शबरो नृत्य के आयोजन के उपरांत विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों को लेकर प्रदर्शनी का भी का भी मुख्यमंत्री अवलोकन करेंगे, 3 नई एंबुलेंस सेवाऐं स्पीती की आम जनता को भी समर्पित करेंगे | दोपहर उपरांत मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह ठाकुर, कीह् गोम्पा जाएंगे और इस क्षेत्र के लोगों से भी मिलेंगे स्थानीय लोगों द्वारा वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा | शाम 4:30 बजे चिचम् गांव को जोड़ने वाले चिचम पुल पर ग्रामीणों से भी वे मिलेंगे | शाम 5:45 बजे परिधि गृह काजा में लोगों से भी मिलेंगे और रात्रि ठहराव भी परिधि गृह में करेगे। 16 अप्रैल को प्रातः 10:15 बजे काजा हेलीपैड से शिमला के लिए रवाना होगें। के लिए रवाना होगें।
लाहौल , 13 अप्रैल [ रंजीत लाहौली ] ! जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल में पहली मर्तबा राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है |
समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति सुमित खिमटा ने आज काजा उपमंडल मुख्यालय में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के आयोजन में समुचित प्रबंधों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने अतिरिक्त उपायुक्त काजा अभिषेक वर्मा ने मुख्यमंत्री जी के दौरे के दौरान आवश्यक प्रबंधों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी भी बैठक में विशेष तौर पर मौजूद लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर जी के साथ भी सांझा की | बैठक के उपरांत उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं 14 अप्रैल को कल माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री सुखविंदर सिंह ठाकुर जी हेलीकॉप्टर के माध्यम से सगनम हेलीपैड पर 12 बज के 15 मिनट पर पहुंचेंगे और सगनम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा | 12:45 बजे के करीब मुख्यमंत्री जी कुंगरी गोम्पा में स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे | कुंगरी गोम्पा में दोपहर बाद डंखर गांव में पुराने गोम्पा में भी दर्शन व पूजा अर्चना के लिए जाएंगे और लोगों को भी संबोधित करेंगे |
शाम 5 बजे के करीब नये परिधि गृह काजा में काजा पंचायत निवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और वे लोगों से भी मिलेंगे | रात्रि ठहराव नये परिधि गृह काजा में ही रहेगा |
15 अप्रैल को प्रातः 10 बजे काजा मोनेस्ट्री में जाने का भी उनका कार्यक्रम है और इसके उपरांत मुख्यमंत्री जी राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस के अध्यक्षता करेंगे |
11 बजे ध्वजारोहण करेंगे और हिमाचल प्रदेश पुलिस आर्म्ड फोर्स के पुरुष व महिला दल, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस फॉक्स कंपनी, हिमाचल प्रदेश यातायात पुलिस, हिमाचल होमगार्ड के जवान तथा जवाहर नवोदय विद्यालय काजा के विद्यार्थियों की एनसीसी व स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट व सलामी दी जाएगी। मुख्यमंत्री के प्रदेशवासियों के संबोधन के बाद हिमाचल गौरव पुरस्कार से भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले शख्सियत सम्मानित किए जाएंगे| स्पीति के छम नृत्य की प्रस्तुति के आगाज से अन्य जिलों की सांस्कृतिक दल रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
जिला के स्थानीय कर्मचारियों को भी असाधारण कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा | मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण भी किया जाएगा और जागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा |
कार्यक्रम में विशेष आकर्षण स्थानीय स्पीति शबरो नृत्य के आयोजन के उपरांत विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों को लेकर प्रदर्शनी का भी का भी मुख्यमंत्री अवलोकन करेंगे, 3 नई एंबुलेंस सेवाऐं स्पीती की आम जनता को भी समर्पित करेंगे | दोपहर उपरांत मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह ठाकुर, कीह् गोम्पा जाएंगे और इस क्षेत्र के लोगों से भी मिलेंगे स्थानीय लोगों द्वारा वहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा | शाम 4:30 बजे चिचम् गांव को जोड़ने वाले चिचम पुल पर ग्रामीणों से भी वे मिलेंगे | शाम 5:45 बजे परिधि गृह काजा में लोगों से भी मिलेंगे और रात्रि ठहराव भी परिधि गृह में करेगे। 16 अप्रैल को प्रातः 10:15 बजे काजा हेलीपैड से शिमला के लिए रवाना होगें। के लिए रवाना होगें।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -