- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा 11 मई [ शिवानी ] ! राज्यसभा सदस्य बनने के बाद हर्ष महाजन आज दोपहर बाद अपने पैतृक शहर चम्बा मुख्यालय पहुंचे। चम्बा मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष महाजन का ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं व पटाखों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ होटल इरावती चौक से बाजार के मुख्य चौक तक एक रैली निकाली गई। आपको बता दें कि हर्ष महाजन तीन बार कांग्रेस के तरफ से चम्बा सदर सीट पर विधायक के रूप में जीत हासिल कर चुके हैं और कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। पिछली बार भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें अभी राज्यसभा का सदस्य चुना गया है। चम्बा बाजार के मुख्य चौक पर जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया तो वहीं एक मंच के माध्यम से उन्होंने सभी चम्बा के लोगों का उनका स्वागत करने पर धन्यवाद किया साथ ही उन्होंने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए कांगड़ा चम्बा सांसद राजीव भारद्वाज को समर्थन करने का भी लोगों से आग्रह किया। उन्होंने कहा की डेढ़ वर्ष का कार्यकाल हो चुका है पर इतना समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्य नहीं किया बस पैसा नही होने का रोना ही सुक्खू रोते रहते है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है कि चम्बा जिले से कोई पहली बार राज्यसभा सांसद बना है और अब में चम्बा के विकास के लिए पुरजोर हर संभव प्रयास करूंगा। पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने फिर से प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि चंबा में मेडिकल कॉलेज तो खोल दिया गया है पर सुविधा के नाम पर कुछ भी नही है। उन्होंने कहा कि देखा जा सकता है कि सुक्खू सरकार ने डॉक्टरों की सेलरी तक कम कर दी है। उन्होंने कहा यह सरकार फेलियर सरकार है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि जिस तरह से हस्पताल या अन्य विभागों में आउट सोर्स पर जिनको लगाया जाता है उनको बंद करके रेगुलर नोकरिया देने का कार्य किया जायेगा। पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के समय में मोदी की लहर पूरे देश में चल रही है और मोदी जी ही देश के फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और हिमाचल प्रदेश की चारों ले चारों सीटों पर भाजपा ही जीतेगी।
चम्बा 11 मई [ शिवानी ] ! राज्यसभा सदस्य बनने के बाद हर्ष महाजन आज दोपहर बाद अपने पैतृक शहर चम्बा मुख्यालय पहुंचे। चम्बा मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष महाजन का ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं व पटाखों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
ढोल नगाड़ों के साथ होटल इरावती चौक से बाजार के मुख्य चौक तक एक रैली निकाली गई। आपको बता दें कि हर्ष महाजन तीन बार कांग्रेस के तरफ से चम्बा सदर सीट पर विधायक के रूप में जीत हासिल कर चुके हैं और कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
पिछली बार भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें अभी राज्यसभा का सदस्य चुना गया है। चम्बा बाजार के मुख्य चौक पर जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया तो वहीं एक मंच के माध्यम से उन्होंने सभी चम्बा के लोगों का उनका स्वागत करने पर धन्यवाद किया साथ ही उन्होंने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए कांगड़ा चम्बा सांसद राजीव भारद्वाज को समर्थन करने का भी लोगों से आग्रह किया।
उन्होंने कहा की डेढ़ वर्ष का कार्यकाल हो चुका है पर इतना समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्य नहीं किया बस पैसा नही होने का रोना ही सुक्खू रोते रहते है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है कि चम्बा जिले से कोई पहली बार राज्यसभा सांसद बना है और अब में चम्बा के विकास के लिए पुरजोर हर संभव प्रयास करूंगा।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने फिर से प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि चंबा में मेडिकल कॉलेज तो खोल दिया गया है पर सुविधा के नाम पर कुछ भी नही है। उन्होंने कहा कि देखा जा सकता है कि सुक्खू सरकार ने डॉक्टरों की सेलरी तक कम कर दी है। उन्होंने कहा यह सरकार फेलियर सरकार है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि जिस तरह से हस्पताल या अन्य विभागों में आउट सोर्स पर जिनको लगाया जाता है उनको बंद करके रेगुलर नोकरिया देने का कार्य किया जायेगा।
पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के समय में मोदी की लहर पूरे देश में चल रही है और मोदी जी ही देश के फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और हिमाचल प्रदेश की चारों ले चारों सीटों पर भाजपा ही जीतेगी।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -