- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 26 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब पर्यटन निगम के होटल खुद खाद्य पदार्थों और अन्य सामान की खरीद नहीं कर सकेंगे। बल्कि हिमाचल खाद्य आपूर्ति विभाग ये सामान पर्यटन निगम के होटलों को मुहैया करवाएगा। सेंट्रल बाइंग यूनिट के तहत ये खरीददारी की जाएगी। अभी तक होटल के मैनेजर ही ये खरीददारी करते रहें हैं। इसको लेकर पर्यटन निगम और खाद्य आपूर्ति विभाग के बीच आज करार हो गया है। ये खरीद हर साल 30 से 40 करोड़ की है। ये जानकारी शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान आर एस बाली ने दी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर एस बाली ने कहा कि फिलहाल 20 से 25 करोड़ की खरीददारी खाद्य आपूर्ति विभाग के सौजन्य से की जाएगी। खाद्य वस्तुओं के अलावा क्रॉकरी और अन्य सामान खाद्य आपूर्ति निगम मुहैया करवाएगा। इससे पर्यटन निगम की आय में अच्छी खासी वृद्धि होने की उम्मीद है। चार माह में इसके परिणाम सामने आएंगे। बाली ने बताया कि हिमाचल पर्यटन निगम ने पिछले ढ़ाई साल अपनी टर्न ओवर में लगातार वृद्धि की है। 2021-22में निगम की जो टर्न ओवर 78 करोड़ थी जिसको 2022-23 में 109 करोड़, 2023 -24 में 105 करोड़ और 2024-25 में बढ़ाकर 107 करोड़ पहुंचाया है। इससे पहले कभी भी ये आंकड़ा 100 करोड़ को पार नहीं कर पाया था। इसमें सरकार से किसी तरह का कोई अनुदान नहीं लिया गया। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि ढाई साल में निगम ने कर्मचारियों की 41 करोड़ की देनदारियां भी अदा की है। जो कि जय राम ठाकुर सरकार के दौरान पांच साल में 26 करोड़ ही थी। उनको पिछली देनदारियां भी चूकता करनी पड़ी। एडीबी का जो पैसा आएगा उसमें से होटल के रख रखाव पर भी पैसा खर्च किया जाएगा। उसके बाद एचपीटीडीसी का टर्न ओवर 500 करोड़ पहुंचने की उम्मीद है।
शिमला , 26 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत अब पर्यटन निगम के होटल खुद खाद्य पदार्थों और अन्य सामान की खरीद नहीं कर सकेंगे। बल्कि हिमाचल खाद्य आपूर्ति विभाग ये सामान पर्यटन निगम के होटलों को मुहैया करवाएगा। सेंट्रल बाइंग यूनिट के तहत ये खरीददारी की जाएगी। अभी तक होटल के मैनेजर ही ये खरीददारी करते रहें हैं। इसको लेकर पर्यटन निगम और खाद्य आपूर्ति विभाग के बीच आज करार हो गया है। ये खरीद हर साल 30 से 40 करोड़ की है। ये जानकारी शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान आर एस बाली ने दी।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर एस बाली ने कहा कि फिलहाल 20 से 25 करोड़ की खरीददारी खाद्य आपूर्ति विभाग के सौजन्य से की जाएगी। खाद्य वस्तुओं के अलावा क्रॉकरी और अन्य सामान खाद्य आपूर्ति निगम मुहैया करवाएगा। इससे पर्यटन निगम की आय में अच्छी खासी वृद्धि होने की उम्मीद है। चार माह में इसके परिणाम सामने आएंगे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
बाली ने बताया कि हिमाचल पर्यटन निगम ने पिछले ढ़ाई साल अपनी टर्न ओवर में लगातार वृद्धि की है। 2021-22में निगम की जो टर्न ओवर 78 करोड़ थी जिसको 2022-23 में 109 करोड़, 2023 -24 में 105 करोड़ और 2024-25 में बढ़ाकर 107 करोड़ पहुंचाया है। इससे पहले कभी भी ये आंकड़ा 100 करोड़ को पार नहीं कर पाया था। इसमें सरकार से किसी तरह का कोई अनुदान नहीं लिया गया।
इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि ढाई साल में निगम ने कर्मचारियों की 41 करोड़ की देनदारियां भी अदा की है। जो कि जय राम ठाकुर सरकार के दौरान पांच साल में 26 करोड़ ही थी। उनको पिछली देनदारियां भी चूकता करनी पड़ी। एडीबी का जो पैसा आएगा उसमें से होटल के रख रखाव पर भी पैसा खर्च किया जाएगा। उसके बाद एचपीटीडीसी का टर्न ओवर 500 करोड़ पहुंचने की उम्मीद है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -