- विज्ञापन (Article Top Ad) -
धर्मशाला , 30 मई ! एबीवीपी के प्रदेश सह-मंत्री रित्तिक पल्सरा ने मंगलवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार से मांग की है कि धर्मशाला व देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि प्रदेश के युवाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंनें कहा कि 14 साल बीत जाने के बाद भी केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्थाई परिसर नही मिला है, जबकि केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम पर सभी ने राजनीति की है तथा इसे राजनीतिक मुददा बनाया हुआ है। उन्होंने कहा एबीवीपी लगातार इस पर संघर्ष कर रही है। सरकार को कई बार ज्ञापन भी सौंपे गए, कर्मिक भूख हड़ताल की गई, सीयू के अस्थाई परिसर पर तालेबंद की गई उसके बाद कहीं आज केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई भवन का निर्माण देहरा में शुरु हो पाया है। उन्होंने कहा हम चाहते हैं केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थाई परिसर का निर्माण जल्द से जल्द हो। धर्मशाला में भी केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थाई परिसर का निर्माण जल्द शुरु हो। उन्होंने आरोप लगाया कि एबीवीपी के संघर्ष का लाभ कुछ अन्य संगठन लेने की कोशिश में लगे हुए हैं। धर्मशाला के जदरांगल में भी केंद्रीय पर्वायावरण द्वारा भूमि को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले समय में इस मुददे को लटकाया जाता है तो एबीवीपी आगे भी संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर को लेकर एबीवीपी ने लंबी लड़ाई लड़ी है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
धर्मशाला , 30 मई ! एबीवीपी के प्रदेश सह-मंत्री रित्तिक पल्सरा ने मंगलवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार से मांग की है कि धर्मशाला व देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि प्रदेश के युवाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंनें कहा कि 14 साल बीत जाने के बाद भी केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्थाई परिसर नही मिला है, जबकि केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम पर सभी ने राजनीति की है तथा इसे राजनीतिक मुददा बनाया हुआ है।
उन्होंने कहा एबीवीपी लगातार इस पर संघर्ष कर रही है। सरकार को कई बार ज्ञापन भी सौंपे गए, कर्मिक भूख हड़ताल की गई, सीयू के अस्थाई परिसर पर तालेबंद की गई उसके बाद कहीं आज केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई भवन का निर्माण देहरा में शुरु हो पाया है। उन्होंने कहा हम चाहते हैं केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थाई परिसर का निर्माण जल्द से जल्द हो।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
धर्मशाला में भी केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थाई परिसर का निर्माण जल्द शुरु हो। उन्होंने आरोप लगाया कि एबीवीपी के संघर्ष का लाभ कुछ अन्य संगठन लेने की कोशिश में लगे हुए हैं। धर्मशाला के जदरांगल में भी केंद्रीय पर्वायावरण द्वारा भूमि को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले समय में इस मुददे को लटकाया जाता है तो एबीवीपी आगे भी संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर को लेकर एबीवीपी ने लंबी लड़ाई लड़ी है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -