कांग्रेस पार्टी और सरकार ने मिलकर बनाई शिमला राजीव भवन में अभियान की रणनीति,
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 22 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को लेकर देशभर में भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है जिसके जवाब में कांग्रेस पार्टी ने भी बीजेपी के खिलाफ रणनीति तैयार कर ली है।26 अप्रैल को देश भर के साथ हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी व सरकार मिलकर भाजपा के खिलाफ अम्बेडकर चौक चौड़ा मैदान शिमला में संविधान बचाओ रैली करेगी जिसमें भाजपा के खिलाफ हमला बोला जायेगा। इसी को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय शिमला में बैठक हुई जिसमें सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्री विधायक और निगमों बोर्डों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक को लेकर जानकारी देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि बीजेपी भीम राव अम्बेडकर को लेकर जनता के बीच झूठ फैलाने का काम कर रही है। ऐसे में भाजपा के भ्रामक प्रचार का कांग्रेस मुंह तोड़ जवाब देगी जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाओ अभियान शुरू कर रही है।26 अप्रैल को शिमला में चौड़ा मैदान में रैली होगी उसके बाद जिला, विधान सभा स्तर पर संविधान बचाओ अभियान चलेगा और एक साल तक अभियान को गांव तक चलाया जाएगा।
शिमला , 22 अप्रैल [ विशाल सूद ] ! संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को लेकर देशभर में भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है जिसके जवाब में कांग्रेस पार्टी ने भी बीजेपी के खिलाफ रणनीति तैयार कर ली है।26 अप्रैल को देश भर के साथ हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी व सरकार मिलकर भाजपा के खिलाफ अम्बेडकर चौक चौड़ा मैदान शिमला में संविधान बचाओ रैली करेगी जिसमें भाजपा के खिलाफ हमला बोला जायेगा। इसी को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय शिमला में बैठक हुई जिसमें सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्री विधायक और निगमों बोर्डों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक को लेकर जानकारी देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि बीजेपी भीम राव अम्बेडकर को लेकर जनता के बीच झूठ फैलाने का काम कर रही है। ऐसे में भाजपा के भ्रामक प्रचार का कांग्रेस मुंह तोड़ जवाब देगी जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाओ अभियान शुरू कर रही है।26 अप्रैल को शिमला में चौड़ा मैदान में रैली होगी उसके बाद जिला, विधान सभा स्तर पर संविधान बचाओ अभियान चलेगा और एक साल तक अभियान को गांव तक चलाया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -