
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा 15 अप्रैल (पांगी ) [ शिवानी ] !आज हिमाचल प्रदेश का 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन चम्बा जिला के जनजातिय क्षेत्र पांगी घाटी के मुख्यालय के हेलीपैड में किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखेंद्र सिंह सुक्कू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण करने के पश्चात पुलिस ,होमगार्ड के जवानों स्कूली बच्चों सहित विभिन्न टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास की सलामी ली। उसके पश्चात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में जहां प्रदेश के विभिन्न संस्कृति दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तो वहीं विभिन्न क्षेत्र से बेहतरीन कार्य करने वाली विभूतियों को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ,विधायक सुरेंद्र सिंह ठाकुर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम। मुख्यमंत्री के ओ एस डी रितेश ,कॉर्पोरेट कृषि उपज विपणन समिति चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सभी प्रदेश वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पांगी के इतिहास में पहली बार हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है तथा पांगी वासियों को इसके लिए शुभकामनाएं देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांगी घाटी में 16 हजार परिवार हैं तथा वे आज घाटी की महिलाआें को इंदिरा गांथी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500-1500 रुपए की तीन किश्तें जाारी करने की घोषणा करते हैं। यह तीन माह की अप्रैल, मई व जून माह की किश्तें महिलाआें के खाते में आ जाएंगी। उन्होंने पांगी में विभिन्न महिला मंडल भवनों के निर्माण के लिए समुचित धन मुहैया करवाने की घोषणा भी की। इसके अतिरिक्त घाटी में परिवहन सुविधा बेहतर बनाने के लिए युवाओं को 20 बस परमिट प्रदान करने की घोषणा की। इसके लिए डीजल बसों की खरीद के लिए जो भी युवा आगे आएगा राज्य सरकार उसे 40 प्रतिशत सबसिडी प्रदान करेगी तथा 4 माह का रोड टैक्स भी माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने साच को सब तहसील बनाने की घोषणा की। पांगी घाटी में बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 62 करोड़ की विभिन्न योजनाओं पर कार्य करने की बात भी कही। उन्होंने तिंदी से शोर तक बिजली लाइन की दुरुस्ती के लिए पांच करोड़ रुपए का प्रावधान करने की बात कही तथा शोर से किलाड़ तक लाइन बिछाने के लिए 45 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने उदयपुर से किलाड़ तक सड़क को बेहतर बनाने के लिए 30 किलोमीटर तक का टैंडर जल्द पूरा करवाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने पांगी घाटी के सभी किसानों को जौ की प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनसे 60 रुपए प्रति किलो के हिसाब से जौ खरीदने की घोषणा भी की। इसी के साथ प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती सब डिजीवन पांगी में बनाने की घोषणा की। इसके लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने इसके अतिरिक्त पांगी में 10 हजार लीटर के प्रोसेसिंग यूनिट बनाने की घोषणा भी की। घाटी में बेहतर शिक्षा देने के लिए पांगी में राजीव गाधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की भी घोषणा की। स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री ने सिविल अस्पताल किलाड़ को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने की घोषणा की। यहां 6 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने की भी घोषणा की। वहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे का कार्य करने वालों की पंजीकरण फीस 50 प्रतिशत कम करने की घोषणा की।
चम्बा 15 अप्रैल (पांगी ) [ शिवानी ] !
आज हिमाचल प्रदेश का 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन चम्बा जिला के जनजातिय क्षेत्र पांगी घाटी के मुख्यालय के हेलीपैड में किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखेंद्र सिंह सुक्कू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण करने के पश्चात पुलिस ,होमगार्ड के जवानों स्कूली बच्चों सहित विभिन्न टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास की सलामी ली।
उसके पश्चात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में जहां प्रदेश के विभिन्न संस्कृति दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तो वहीं विभिन्न क्षेत्र से बेहतरीन कार्य करने वाली विभूतियों को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ,विधायक सुरेंद्र सिंह ठाकुर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम। मुख्यमंत्री के ओ एस डी रितेश ,कॉर्पोरेट कृषि उपज विपणन समिति चंबा के अध्यक्ष ललित ठाकुर सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
समारोह के दौरान सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सभी प्रदेश वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पांगी के इतिहास में पहली बार हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है तथा पांगी वासियों को इसके लिए शुभकामनाएं देते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांगी घाटी में 16 हजार परिवार हैं तथा वे आज घाटी की महिलाआें को इंदिरा गांथी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500-1500 रुपए की तीन किश्तें जाारी करने की घोषणा करते हैं। यह तीन माह की अप्रैल, मई व जून माह की किश्तें महिलाआें के खाते में आ जाएंगी। उन्होंने पांगी में विभिन्न महिला मंडल भवनों के निर्माण के लिए समुचित धन मुहैया करवाने की घोषणा भी की।
इसके अतिरिक्त घाटी में परिवहन सुविधा बेहतर बनाने के लिए युवाओं को 20 बस परमिट प्रदान करने की घोषणा की। इसके लिए डीजल बसों की खरीद के लिए जो भी युवा आगे आएगा राज्य सरकार उसे 40 प्रतिशत सबसिडी प्रदान करेगी तथा 4 माह का रोड टैक्स भी माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने साच को सब तहसील बनाने की घोषणा की। पांगी घाटी में बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 62 करोड़ की विभिन्न योजनाओं पर कार्य करने की बात भी कही।
उन्होंने तिंदी से शोर तक बिजली लाइन की दुरुस्ती के लिए पांच करोड़ रुपए का प्रावधान करने की बात कही तथा शोर से किलाड़ तक लाइन बिछाने के लिए 45 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने उदयपुर से किलाड़ तक सड़क को बेहतर बनाने के लिए 30 किलोमीटर तक का टैंडर जल्द पूरा करवाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने पांगी घाटी के सभी किसानों को जौ की प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनसे 60 रुपए प्रति किलो के हिसाब से जौ खरीदने की घोषणा भी की। इसी के साथ प्रदेश का पहला प्राकृतिक खेती सब डिजीवन पांगी में बनाने की घोषणा की।
इसके लिए 5 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने इसके अतिरिक्त पांगी में 10 हजार लीटर के प्रोसेसिंग यूनिट बनाने की घोषणा भी की। घाटी में बेहतर शिक्षा देने के लिए पांगी में राजीव गाधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की भी घोषणा की। स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री ने सिविल अस्पताल किलाड़ को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने की घोषणा की। यहां 6 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने की भी घोषणा की। वहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे का कार्य करने वालों की पंजीकरण फीस 50 प्रतिशत कम करने की घोषणा की।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -