- विज्ञापन (Article Top Ad) -
मंडी , 27 फरवरी [ विशाल सूद ] ! शहर में गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ आज से हो गया है। शिवरात्रि की पहली जलेब में प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। सीएम सुक्खू राज माधव मंदिर माधोराय में पूजा-अर्चना के बाद शाही जलेब में शामिल हुए। बता दें मंडी शिवरात्रि शिव और कृष्ण और अनूठा संगम है।जलेब के ऐतिहासिक पड्डल मैदान पहुंचने के साथ मेला शुरू हो गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू ने मेले में विभिन्न सरकारी विभागों की प्रदर्शनियों और विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू ने कहा कि मंडी का शिवरात्रि मेला अंतरराष्ट्रीय स्तर का मेला है और इसमें शिरकत करने के लिए संपूर्ण हिमाचल से लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की देव संस्कृति है और शिवरात्रि महोत्सव में सभी देवी-देवताओं का आगमन हो गया है। प्रदेश में काफी महीनों से सूखे का दौर चल रहा था और आज बारिश होना शुभ संकेत है। सुखविंदर सिंह सुख्खू ने कहा कि मंडी जिला हमेशा से ही शुभ है और मंडी हमारा घर है। इसलिए मंडी में हमेशा शुभ ही होता है। मुख्यमंत्री ने मंडी के शिवधाम के लिए 100 करोड़ रुपए और देवताओं के नजराने में 5% वृद्धि करने की घोषणा की।
मंडी , 27 फरवरी [ विशाल सूद ] ! शहर में गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ आज से हो गया है। शिवरात्रि की पहली जलेब में प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। सीएम सुक्खू राज माधव मंदिर माधोराय में पूजा-अर्चना के बाद शाही जलेब में शामिल हुए। बता दें मंडी शिवरात्रि शिव और कृष्ण और अनूठा संगम है।जलेब के ऐतिहासिक पड्डल मैदान पहुंचने के साथ मेला शुरू हो गया है।
इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू ने मेले में विभिन्न सरकारी विभागों की प्रदर्शनियों और विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू ने कहा कि मंडी का शिवरात्रि मेला अंतरराष्ट्रीय स्तर का मेला है और इसमें शिरकत करने के लिए संपूर्ण हिमाचल से लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की देव संस्कृति है और शिवरात्रि महोत्सव में सभी देवी-देवताओं का आगमन हो गया है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
प्रदेश में काफी महीनों से सूखे का दौर चल रहा था और आज बारिश होना शुभ संकेत है। सुखविंदर सिंह सुख्खू ने कहा कि मंडी जिला हमेशा से ही शुभ है और मंडी हमारा घर है। इसलिए मंडी में हमेशा शुभ ही होता है। मुख्यमंत्री ने मंडी के शिवधाम के लिए 100 करोड़ रुपए और देवताओं के नजराने में 5% वृद्धि करने की घोषणा की।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -