- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा ,15 अप्रैल [ ज्योति ] ! 75वें हिमाचल दिवस पर आज चम्बा में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन ऐतिहासिक चौगान मैदान में किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया जिसके पश्चात पुलिस, होमगार्ड जवानों तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर समस्त जिला वासियों तथा प्रदेश वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दी। पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने अपने कार्यकाल में प्रदेश की जनता को कई तोहफे दिए हैं जिसके लिए प्रदेश तथा चम्बा जिला वासी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई जिसे सभी ने सराहा। अंत में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जहां जिला चम्बा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित किया वहीं अन्य गतिविधियों में बेहतर कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर जिला के कई स्वतंत्रता सेनानी, उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगण , एस.पी. चम्बा अभिषेक यादव सहित अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में जहां चम्बा वासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी वहीं उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल 1948 में हिमाचल प्रदेश का अस्तित्व सामने आया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य के रूप में गठन हुआ और पहले 1948 के बाद चीफ कमिश्नर प्रोविजन के रूप में इसकी गवर्नरनेस केंद्र के द्वारा चीफ कमिश्नर के माध्यम से हुई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भूमि को वीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां के वीरों ने देश की एकता और अखंडता को कायम रखने में विशेष योगदान दिया है। इसलिए और इस अवसर पर उनके सैनिकों को भी उन महान नेताओं को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि जहां हिमाचल प्रदेश के विकास में डॉ वाईएस परमार का योगदान रहा वहीं स्वर्गीय श्री राजा वीरभद्र सिंह ,शांता कुमार, श्री प्रेम कुमार धूमल जी और जयराम ठाकुर इन सभी मुख्यमंत्रियों का अपने अपने कार्यकाल में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा हिमाचल के निर्माण में विशेष योगदान डॉ वाईएस परमार जी का रहा है भून आज के इस हिमाचल प्रदेश का जो वर्तमान स्वरूप है उसमें विशेष योगदान स्वर्गीय श्री वीरभद्र सिंह जी का रहा है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
चम्बा ,15 अप्रैल [ ज्योति ] ! 75वें हिमाचल दिवस पर आज चम्बा में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन ऐतिहासिक चौगान मैदान में किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया जिसके पश्चात पुलिस, होमगार्ड जवानों तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली।
उन्होंने इस अवसर पर समस्त जिला वासियों तथा प्रदेश वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दी। पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने अपने कार्यकाल में प्रदेश की जनता को कई तोहफे दिए हैं जिसके लिए प्रदेश तथा चम्बा जिला वासी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई जिसे सभी ने सराहा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
अंत में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जहां जिला चम्बा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित किया वहीं अन्य गतिविधियों में बेहतर कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर जिला के कई स्वतंत्रता सेनानी, उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगण , एस.पी. चम्बा अभिषेक यादव सहित अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद थे।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में जहां चम्बा वासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी वहीं उन्होंने प्रदेश और देशवासियों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल 1948 में हिमाचल प्रदेश का अस्तित्व सामने आया।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य के रूप में गठन हुआ और पहले 1948 के बाद चीफ कमिश्नर प्रोविजन के रूप में इसकी गवर्नरनेस केंद्र के द्वारा चीफ कमिश्नर के माध्यम से हुई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भूमि को वीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां के वीरों ने देश की एकता और अखंडता को कायम रखने में विशेष योगदान दिया है।
इसलिए और इस अवसर पर उनके सैनिकों को भी उन महान नेताओं को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि जहां हिमाचल प्रदेश के विकास में डॉ वाईएस परमार का योगदान रहा वहीं स्वर्गीय श्री राजा वीरभद्र सिंह ,शांता कुमार, श्री प्रेम कुमार धूमल जी और जयराम ठाकुर इन सभी मुख्यमंत्रियों का अपने अपने कार्यकाल में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा हिमाचल के निर्माण में विशेष योगदान डॉ वाईएस परमार जी का रहा है भून आज के इस हिमाचल प्रदेश का जो वर्तमान स्वरूप है उसमें विशेष योगदान स्वर्गीय श्री वीरभद्र सिंह जी का रहा है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -