- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 18 अप्रैल [ शिवानी ] ! गत दिवस चम्बा जिले के अंतर्गत पड़ने वाले उपमंडल सलूणी में एक महिला को उसके पति द्वारा कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है,और कत्ल का यह इल्जाम लड़की की माता गिलमो देवी ने अपने दामाद वरिंदर कुमार पर लगाया है। पुलिस थाना किहार ने लड़की की मां गिलमो देवी के ब्यान पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए लड़की सीमा देवी के पति वरिंदर कुमार को आईपीएस की धारा 302,के तहत गिरफ्तार कर लिया है। और पुलिस ने मृतक सीमा देवी के शव को पोस्टमार्टम करने चम्बा के पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडिकल कॉलेज चम्बा भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला सीमा देवी को उसका पति वीरेंद्र कुमार अपनी पत्नी के आधार कार्ड को बनवाने एक टैक्सी से सलूणी से मेड़ा गया हुआ था। आरोपी के रिश्तेदार ने बताया कि टैक्सी से जब वह मेड़ा से सलूणी वापिस आया तो देखा कि उनकी बहू टैक्सी में बेसुध पड़ी हुई है। इस बीच उन्होंने लड़की को जल्दी से टैक्सी से बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र सलूणी ले गए जहां पर चिकित्सको ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। हालंकि मामला गंभीर था तो स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत इसकी खबर पुलिस चौकी सलूणी को दी। पुलिस तुरंत हस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक लड़की की माता गिलमो देवी ने पुलिस को ब्यान दिया है कि उसकी बेटी सीमा देवी के मुंह और जिस्म पर बहुत निशान पड़े हुए थे उन्होंने अपने दिए गए बयान पर अपने दामाद पर हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है। लड़की की माता गिलमो देवी अपनी बेटी की हुई हत्या करने वाले के खिलाफ कड़ी करवाई किए जाने की मांग कर रही है। इस बीच पुलिस थाना किहार के थाना प्रभारी बीआर शर्मा ने इस घटना बारे जानकारी देते हुए बताया कि सलूणी चौकी पुलिस को जैसे ही इस घटना का पता चला वह तुरंत मौके पर पहुंच गए और तत्काल मुझे भी इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना उन्होंने मृतक लड़की सीमा के घर वालों को दे दी है। उन्होंने बताया कि मृतक सीमा देवी के जिस्म पर चोटों के निशान पाए गए है। उन्होंने यह भी बताया कि सीमा देवी की शादी चार साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी है। उन्होंने बताया कि मृतक सीमा देवी की माता गिलमो देवी ने अपनी बेटी की हुई हत्या का शक अपने दामाद वीरेंद्र कुमार पर जतलाया है और पुलिस ने आईपीएस की 302, के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी वरिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। और आगामी करवाई शुरू कर दी है। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
चम्बा , 18 अप्रैल [ शिवानी ] ! गत दिवस चम्बा जिले के अंतर्गत पड़ने वाले उपमंडल सलूणी में एक महिला को उसके पति द्वारा कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है,और कत्ल का यह इल्जाम लड़की की माता गिलमो देवी ने अपने दामाद वरिंदर कुमार पर लगाया है। पुलिस थाना किहार ने लड़की की मां गिलमो देवी के ब्यान पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए लड़की सीमा देवी के पति वरिंदर कुमार को आईपीएस की धारा 302,के तहत गिरफ्तार कर लिया है। और पुलिस ने मृतक सीमा देवी के शव को पोस्टमार्टम करने चम्बा के पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडिकल कॉलेज चम्बा भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला सीमा देवी को उसका पति वीरेंद्र कुमार अपनी पत्नी के आधार कार्ड को बनवाने एक टैक्सी से सलूणी से मेड़ा गया हुआ था। आरोपी के रिश्तेदार ने बताया कि टैक्सी से जब वह मेड़ा से सलूणी वापिस आया तो देखा कि उनकी बहू टैक्सी में बेसुध पड़ी हुई है। इस बीच उन्होंने लड़की को जल्दी से टैक्सी से बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र सलूणी ले गए जहां पर चिकित्सको ने लड़की को मृत घोषित कर दिया।
हालंकि मामला गंभीर था तो स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत इसकी खबर पुलिस चौकी सलूणी को दी। पुलिस तुरंत हस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक लड़की की माता गिलमो देवी ने पुलिस को ब्यान दिया है कि उसकी बेटी सीमा देवी के मुंह और जिस्म पर बहुत निशान पड़े हुए थे उन्होंने अपने दिए गए बयान पर अपने दामाद पर हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है। लड़की की माता गिलमो देवी अपनी बेटी की हुई हत्या करने वाले के खिलाफ कड़ी करवाई किए जाने की मांग कर रही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इस बीच पुलिस थाना किहार के थाना प्रभारी बीआर शर्मा ने इस घटना बारे जानकारी देते हुए बताया कि सलूणी चौकी पुलिस को जैसे ही इस घटना का पता चला वह तुरंत मौके पर पहुंच गए और तत्काल मुझे भी इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना उन्होंने मृतक लड़की सीमा के घर वालों को दे दी है। उन्होंने बताया कि मृतक सीमा देवी के जिस्म पर चोटों के निशान पाए गए है। उन्होंने यह भी बताया कि सीमा देवी की शादी चार साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी है।
उन्होंने बताया कि मृतक सीमा देवी की माता गिलमो देवी ने अपनी बेटी की हुई हत्या का शक अपने दामाद वीरेंद्र कुमार पर जतलाया है और पुलिस ने आईपीएस की 302, के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी वरिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। और आगामी करवाई शुरू कर दी है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -