- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 18 अप्रैल [ शिवानी ] ! 5 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिर चम्बा के ऐतिहासिक चौगान मैदान को सार्वजनिक तौर के लिए खोल दिया गया है। दरअसल 5 महीने के लिए चम्बा के चौगान मैदान को सौंदर्य करण के लिए बंद कर दिया जाता है इसी ऐतिहासिक चौगान मैदान में अंतरराष्ट्रीय मेजर मेला, दशहरा व अन्य खेल कूद प्रतियोगिताएं व आयोजन करवाए जाते हैं। मिंजर के मेले के दौरान इस मैदान की हालत काफी खराब हो जाती है बाद में दशहरे के बाद इसे 5 महीने के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है और फिर अप्रैल के महीने इसे खोल दिया जाता है। इस दौरान जहां बुजुर्गों को घूमने आदि के लिए दिक्कत होती है वही बच्चों को खेलने के लिए भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन अब जब इस हरे भरे मैदान को सार्वजनिक तौर पर खोल दिया जाए तो उसको देखकर लोगों में काफी खुशी देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि यह चौगान राजस्व काल से ही इसी तरह से 5 महीने के लिए बंद किया जाता है तब से यह परंपरा आज तक भी निभाई जा रही है। यहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि अब चम्बा के चौगान मैदान को लोगों के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा की यहां बड़ी खूबसूरत घास आई और बच्चे यहां पर खूब मजे मस्ती कर रहे हैं। बुजुर्ग यहां अपने बच्चों के साथ घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5 महीने इसकी मेंटेनेंस के लिए इसे बंद किए जाते हैं लेकिन इसमें घास कुछ ज्यादा है पहले इस घास को भी काटने चाहिए क्योंकि इसमें पैर फस रहे हैं। यह मैदान चम्बा नगर का दिल कहा जाता है और इससे लोगों को भी चाहिए की सुंदरता को बनाए रखें इस पर गंदगी न फैलाएं।
चम्बा , 18 अप्रैल [ शिवानी ] ! 5 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिर चम्बा के ऐतिहासिक चौगान मैदान को सार्वजनिक तौर के लिए खोल दिया गया है। दरअसल 5 महीने के लिए चम्बा के चौगान मैदान को सौंदर्य करण के लिए बंद कर दिया जाता है इसी ऐतिहासिक चौगान मैदान में अंतरराष्ट्रीय मेजर मेला, दशहरा व अन्य खेल कूद प्रतियोगिताएं व आयोजन करवाए जाते हैं।
मिंजर के मेले के दौरान इस मैदान की हालत काफी खराब हो जाती है बाद में दशहरे के बाद इसे 5 महीने के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया जाता है और फिर अप्रैल के महीने इसे खोल दिया जाता है। इस दौरान जहां बुजुर्गों को घूमने आदि के लिए दिक्कत होती है वही बच्चों को खेलने के लिए भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन अब जब इस हरे भरे मैदान को सार्वजनिक तौर पर खोल दिया जाए तो उसको देखकर लोगों में काफी खुशी देखने को मिल रही है।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
आपको बता दें कि यह चौगान राजस्व काल से ही इसी तरह से 5 महीने के लिए बंद किया जाता है तब से यह परंपरा आज तक भी निभाई जा रही है। यहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि अब चम्बा के चौगान मैदान को लोगों के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा की यहां बड़ी खूबसूरत घास आई और बच्चे यहां पर खूब मजे मस्ती कर रहे हैं।
बुजुर्ग यहां अपने बच्चों के साथ घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5 महीने इसकी मेंटेनेंस के लिए इसे बंद किए जाते हैं लेकिन इसमें घास कुछ ज्यादा है पहले इस घास को भी काटने चाहिए क्योंकि इसमें पैर फस रहे हैं। यह मैदान चम्बा नगर का दिल कहा जाता है और इससे लोगों को भी चाहिए की सुंदरता को बनाए रखें इस पर गंदगी न फैलाएं।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -