- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , 22 अप्रैल [ शिवानी ] ! नॉट ऑन मैप एचटूओ हाउस चमीणू में शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान पर्यावरण को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया। इसमें स्थानीय लोगों सहित लंदन से आए लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले आउटलुक ट्रैवलर की ओर से आनलाइन सेशन आयोजित किया गया। इसमें आइआरटीए 2023 के विभिन्न श्रेणियों में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले हिमाचल प्रदेश के चम्बा के चमीूण, अरुणाचल प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्य वक्ता के तौर पर भाग लेते हुए विश्व पृथ्वी दिवस के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एचटूओ हाउस चमीणू की ओर से मुख्य वक्ता रेणू शर्मा ने भी अपने विचार प्रमुखता के साथ रखे। इसके बाद चमीणू में लंदन से पहुंचे मैथ्यू पीटर्स, साराह पीटर्स, होली पीटर्स, हमीश पीटर्स, अलेक्जेंडर फेंटन ने रेणू शर्मा, संजीव, मगन, तनविंदर, सुरिंद्र, राजिंद्र राणा, विशाल, लेख राज, ज्योति, अनूप, चमन, देसो, भुवनेश, रविंद्र, गुड्डू तथा विकास के साथ मिलकर पौधारोपण किया। साथ ही स्वच्छता के महत्व का संदेश भी दिया। जबकि, रावी नदी की स्वच्छता को लेकर लंदन से पहुंचे लोग चिंतित भी दिखे। लंदन से पहुंचे के लोगों को चम्बा की संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान, कला, यहां के पर्यावरण व प्राकृतिक खूबसूरती के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके बाद ये लोग स्थानीय लोगों के साथ भी मिले। स्थानीय लोगों ने गांव में रहन-सहन के बारे में लंदन से पहुंचे लोगों को विस्तार से जानकारी दी। जानकारी हासिल करके लंदन से पहुंचे लोग काफी खुश दिखे। साथ ही वे चम्बा की खूबसूरती को लेकर भी मोहित हुए। वहीं, पीटर्स परिवार के सदस्यों ने रावी नदी को बचाने के साथ स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि चंबा शहर व रावी नदी के किनारे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है तो निश्चित तौर पर चम्बा की खूबसूरती और निखरेगी। यहां की खूबसूरत वादियों व रहन-सहन के साथ खान-पान के लोग कायल हैं। चमीणू स्थित नॉट ऑन मैप एचटूओ हाउस में शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें पृथ्वी को बेहतर बनाए रखने, जिम्मेदार पर्यटन सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। आउटलुक की ओर से आयोजित आनलाइन कार्यशाला में भी भाग लिया। पर्यावरण को बेहतर बनाने व स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया। https://youtube.com/playlist?list=PLfNkwz3upB7OrrnGCDxBewe7LwsUn1bhs
चम्बा , 22 अप्रैल [ शिवानी ] ! नॉट ऑन मैप एचटूओ हाउस चमीणू में शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान पर्यावरण को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया। इसमें स्थानीय लोगों सहित लंदन से आए लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले आउटलुक ट्रैवलर की ओर से आनलाइन सेशन आयोजित किया गया। इसमें आइआरटीए 2023 के विभिन्न श्रेणियों में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले हिमाचल प्रदेश के चम्बा के चमीूण, अरुणाचल प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्य वक्ता के तौर पर भाग लेते हुए विश्व पृथ्वी दिवस के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एचटूओ हाउस चमीणू की ओर से मुख्य वक्ता रेणू शर्मा ने भी अपने विचार प्रमुखता के साथ रखे।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
इसके बाद चमीणू में लंदन से पहुंचे मैथ्यू पीटर्स, साराह पीटर्स, होली पीटर्स, हमीश पीटर्स, अलेक्जेंडर फेंटन ने रेणू शर्मा, संजीव, मगन, तनविंदर, सुरिंद्र, राजिंद्र राणा, विशाल, लेख राज, ज्योति, अनूप, चमन, देसो, भुवनेश, रविंद्र, गुड्डू तथा विकास के साथ मिलकर पौधारोपण किया। साथ ही स्वच्छता के महत्व का संदेश भी दिया। जबकि, रावी नदी की स्वच्छता को लेकर लंदन से पहुंचे लोग चिंतित भी दिखे।
लंदन से पहुंचे के लोगों को चम्बा की संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान, कला, यहां के पर्यावरण व प्राकृतिक खूबसूरती के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके बाद ये लोग स्थानीय लोगों के साथ भी मिले। स्थानीय लोगों ने गांव में रहन-सहन के बारे में लंदन से पहुंचे लोगों को विस्तार से जानकारी दी।
जानकारी हासिल करके लंदन से पहुंचे लोग काफी खुश दिखे। साथ ही वे चम्बा की खूबसूरती को लेकर भी मोहित हुए। वहीं, पीटर्स परिवार के सदस्यों ने रावी नदी को बचाने के साथ स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि चंबा शहर व रावी नदी के किनारे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है तो निश्चित तौर पर चम्बा की खूबसूरती और निखरेगी। यहां की खूबसूरत वादियों व रहन-सहन के साथ खान-पान के लोग कायल हैं।
चमीणू स्थित नॉट ऑन मैप एचटूओ हाउस में शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें पृथ्वी को बेहतर बनाए रखने, जिम्मेदार पर्यटन सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। आउटलुक की ओर से आयोजित आनलाइन कार्यशाला में भी भाग लिया। पर्यावरण को बेहतर बनाने व स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक भी किया गया।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -