- विज्ञापन (Article Top Ad) -
चम्बा , [ भरमौर ] , 19 जून [ शिवानी ] ! जिला चम्बा के अंतर्गत आने वाला खड़ामुख–होली सड़क मार्ग पिछले दो महीने से भारी भूस्खलन होने के चलते बंद पड़ा हुआ था। जिस वजह जनजातीय क्षेत्र होली की 14 पंचायतें विश्व से पूरी तरह से कट चुकी थी। आपको बता दें कि पिछले दो महीने से पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी दिन-रात एक करके इस सड़क मार्ग को खोलने में जुटे हुए हैं। लेकिन जैसे ही कुछ हद्द तक मार्ग बहाल होता तो फिर से उस स्थान पर भूस्खलन हो जा रहा था। लेकिन आज लगभग पूरे 2 महीने के बाद पीडब्लूडी विभाग के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बाद इस मार्ग को पैदल चलने योग्य खोल दिया गया है। अब इस मार्ग पर लोग पैदल आवाजाही कर सकते हैं। साथ ही इस मार्ग को अब बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए आज खोल दिया जाएगा। वहीं पवन शर्मा बीडीसी सदस्य गरोला उलांसा ने कहा कि पिछले दो महीने से भूस्खलन के कारण चम्बा–खड़ामुख–होली मार्ग पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ था। जिस वजह से होली क्षेत्र की 14 पंचायतें पूरी तरह से विश्व से कट चुकी थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के आदेशानुसार और अधिशाषी अभियंता मीत कुमार व पीडब्ल्यूडी के सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बाद इस मार्ग को अब लोगों के पैदल चलने योग्य बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज यह मार्ग पूरी तरह से बड़ी गाड़ियों के लिए बहाल कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह और पूर्व वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का तहे दिल से धन्यवाद किया है।
चम्बा , [ भरमौर ] , 19 जून [ शिवानी ] ! जिला चम्बा के अंतर्गत आने वाला खड़ामुख–होली सड़क मार्ग पिछले दो महीने से भारी भूस्खलन होने के चलते बंद पड़ा हुआ था। जिस वजह जनजातीय क्षेत्र होली की 14 पंचायतें विश्व से पूरी तरह से कट चुकी थी।
आपको बता दें कि पिछले दो महीने से पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारी दिन-रात एक करके इस सड़क मार्ग को खोलने में जुटे हुए हैं। लेकिन जैसे ही कुछ हद्द तक मार्ग बहाल होता तो फिर से उस स्थान पर भूस्खलन हो जा रहा था। लेकिन आज लगभग पूरे 2 महीने के बाद पीडब्लूडी विभाग के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बाद इस मार्ग को पैदल चलने योग्य खोल दिया गया है। अब इस मार्ग पर लोग पैदल आवाजाही कर सकते हैं। साथ ही इस मार्ग को अब बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए आज खोल दिया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
वहीं पवन शर्मा बीडीसी सदस्य गरोला उलांसा ने कहा कि पिछले दो महीने से भूस्खलन के कारण चम्बा–खड़ामुख–होली मार्ग पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ था। जिस वजह से होली क्षेत्र की 14 पंचायतें पूरी तरह से विश्व से कट चुकी थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के आदेशानुसार और अधिशाषी अभियंता मीत कुमार व पीडब्ल्यूडी के सभी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बाद इस मार्ग को अब लोगों के पैदल चलने योग्य बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि आज यह मार्ग पूरी तरह से बड़ी गाड़ियों के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह और पूर्व वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का तहे दिल से धन्यवाद किया है।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -