
- विज्ञापन (Article Top Ad) -
शिमला , 18 फरवरी [ विशाल सूद ] ! भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सेम पित्रोदा के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बिंदल ने कहा कि सेम पित्रोदा द्वारा चीन के पक्ष में दिया गया बयान न केवल निंदनीय है, बल्कि यह भारत विरोधी भी है।उन्होंने कहा कि चीन के साथ मित्रवत व्यवहार करने की वकालत करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब चीन गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों पर हमला करता है, जब वह भारत की सीमा में अतिक्रमण करने की कोशिश करता है, तब कांग्रेस के नेता चीन की तरफदारी करते हैं। बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया, भारत की 42,000 वर्ग मील भूमि पर कब्जा जमा लिया, फिर भी कांग्रेस उसे मित्र मानने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रुख राष्ट्रहित के खिलाफ है और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेम पित्रोदा का यह बयान कांग्रेस के असली विचारों को उजागर करता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी इस पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की संप्रभुता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी और चीन के समर्थन में दिए गए किसी भी बयान का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
शिमला , 18 फरवरी [ विशाल सूद ] ! भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सेम पित्रोदा के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बिंदल ने कहा कि सेम पित्रोदा द्वारा चीन के पक्ष में दिया गया बयान न केवल निंदनीय है, बल्कि यह भारत विरोधी भी है।उन्होंने कहा कि चीन के साथ मित्रवत व्यवहार करने की वकालत करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब चीन गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों पर हमला करता है, जब वह भारत की सीमा में अतिक्रमण करने की कोशिश करता है, तब कांग्रेस के नेता चीन की तरफदारी करते हैं।
बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया, भारत की 42,000 वर्ग मील भूमि पर कब्जा जमा लिया, फिर भी कांग्रेस उसे मित्र मानने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रुख राष्ट्रहित के खिलाफ है और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेम पित्रोदा का यह बयान कांग्रेस के असली विचारों को उजागर करता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी इस पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।
- विज्ञापन (Article Inline Ad) -
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की संप्रभुता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी और चीन के समर्थन में दिए गए किसी भी बयान का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
- विज्ञापन (Article Bottom Ad) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 1) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 2) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 3) -
- विज्ञापन (Sidebar Ad 4) -